Tiny Countries: 10 ऐसे देश जिनकी आबादी है बेहद कम, एक देश में तो सिर्फ एक अस्पताल
Tiny Countries: दुनिया में कई देश है जो क्षेत्रफल और आबादी दोनों के मामले बहुत बड़े हैं। लेकिन आपने कभी यह सोचा है की दुनिया में सबसे छोटा देश कौनसा है जिसकी आबादी उसके क्षेत्रफल जैसी ही छोटी है। आइए जानते हैं कौनसे हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, जहां न ज्यादा भीड़ है, न ट्रैफिक जाम, और कुछ तो इतने छोटे हैं कि एक नजर में पूरा देश नजर आ जाए। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इन 10 सबसे छोटे देशों का कुल क्षेत्रफल केवल 1491.4 वर्ग किमी है।
1. वेटिकन सिटी (Vatican City)
दुनिया के सबसे छोटे देशों की फेहरिस्त में सबसे पहला नाम वेटिकन सिटी का आता है। इस देश को होली सी के नाम से भी जाना जाता है। वेटिकन सिटी अपनी खूबसूरती, संस्कृति और पर्यटक क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। इसकी राजधानी रोम है। यह देश कैथोलिक चर्च का मुख्यकेन्द्र है। दुनिया का सबसे बड़ा चर्च सेंट पीटर्स बेसिलिका भी यहां पर स्थित है। यहां की अर्थव्यवस्था डाक टिकटों की बिक्री, पर्यटकों और म्युजियम में लगने वाले प्रवेश शुल्क आदि पर निर्भर होती है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल केवल 0.44 वर्ग ही है। यहां की कुल आबादी 1000 से भी कम है।

2. मोनैको (Monaco)
मोनाको दुनिया के सबसे छोटे लेकिन सबसे अमीर और आकर्षक देशों में से एक है। ये देश कई मामलों में बेहद खास है। यह जुआ, सेक्स टॉयज की वस्तुओं और उससे संबंधित उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के अधिकांश लोगों की बोल-चाल की भाषा फ्रेंच है। यह देश केवल 2 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की कुल आबादी लगभग 38,600 है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोनैको में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति और अरबपति रहते हैं। इसके अलावा, सबसे लोकप्रिय हर साल होने वाली फॉर्म्यूला वन रेस इस शहर से होकर गुजरती है। मोनाको को "कर-मुक्त स्वर्ग" (टैक्स हैवन) भी कहा जाता है। यहां इनकम टैक्स नहीं लगता, इसलिए दुनिया भर के अरबपति यहां आकर बसते हैं।
3. नौरू (Nauru)
नौरू दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है। नौरू की राजधानी यारेन जिला है। यह क्षेत्रफल के मामले में केवल 21 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की आबादी 12,700 के आसपास है। यह देश प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में स्थित छोटे से द्वीप पर बसा है। इसे प्लीजेंट आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। आपको यह जान कर हैरानी होगी की दुनिया के सबसे ज्यादा मोटे लोग यहीं रहते हैं। यहां रहने वाले 97% पुरुष और 93% महिलाएं या तो मोटी हैं या उनका वजन बहुत अधिक है। इसके अलावा इस देश में टाइप-2 मधुमेह के शिकार लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।
4. तुवालु (Tuvalu)
तुवालु देश की राजधानी फनाफुटी है। यह देश कुल 26 किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां की आबादी करीब 11,500 है। पहले यह देश एलिस आइलैंड के नाम से जाना जाता था। यह प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलया के उत्तर पूर्व में स्थित है। इस देश की सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इस देश में सिर्फ एक ही अस्पताल है जिसे प्रिंसेस मार्गरेट अस्पताल के नाम से जाना जाता है। पहले यह देश ब्रिटिश शासन के अधीन था लेकिन 1978 में इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई। तुवालु की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत मछली पालन, और अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है।
5. सैन मैरिनो (San Marino)
सैन मैरिनो को विश्व का सबसे पुराना आजाद देश माना जाता है, जिसकी स्थापना 301 ईस्वी में हुई थी। यह आज भी स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में कायम है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से केवल 61 वर्ग किलोमीटर है। यहां की आबादी 33,780 के आसपास है। सैन मैरिनो की राजधानी सैन मैरिनो ही है। यह दक्षिण यूरोप में स्थित है। यह देश चारों ओर से इटली से घिरा है और यूरोप का तीसरा सबसे छोटा देश है। इसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। प्रति व्यक्ति जीडीपी के लिहाज से यह दुनिया के सबसे संपन्न देशों में से एक है।
6. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)
लिकटेंस्टीन की राजधानी वदूज है। यह देश 160 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की आबादी 38, 508 के करीब है। लिकटेंस्टीन की सीमा स्विट्जरलैंड से लगी हुई है। यह देश मध्य यूरोप में स्थित है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इतना छोटा देश होने के बाद भी यहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी पूरी दुनिया में जर्मन भाषी देशों में सबसे ज्यादा है। लिकटेंस्टीन में माउंटेनीरिंग, स्कीइंग, और नेचर टूरिजम बहुत लोकप्रिय हैं।
7. मार्शल आईलैंड (Marshall Islands)
मार्शल आईलैंड की राजधानी माजुरो है। मार्शल आईलैंड का क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की कुल आबादी 60,000 से भी कम है। यह करीब 29 एटोल आइलैंड और 5 बड़े द्वीपों का समूह है। यह देश उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित है। सूखा नारियल आहार जिसे "कोपरा" कहते हैं, मार्शल देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्रोत है। क्या आप जानते हैं कि इसके द्वीपों की औसत उंचाई समुद्र स्तर से मात्र 7 फीट है।
8. सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis)
सेंट किट्स एंड नेविस की राजधानी बस्सेटेरे है और यह देश 261 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की कुल आबादी 40,000 से भी काम है। सेंट किट्स एंड नेविस कैरेबियन समुद्र में स्थित दो छोटे द्वीपों का एक संघीय देश है। सेंट किट्स बड़ा द्वीप है और नेविस एक छोटा द्वीप है। सेंट किट्स आईलैंड और आईलैंड ऑफ नेविस वेस्ट इंडीज में है। इसे वेस्ट इंडीज की मदर कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन, कृषि, निर्माण उद्योग आदि पर निर्भर करती है।
9. मालदीव (Maldives)
मालदीव हिंद महासागर में स्थित लगभग 1,200 छोटे-छोटे कोरल द्वीपों का समूह है। मालदीव की राजधानी माले है और ये देश कुल 300 किलोमीटर में फैला हुआ है। मालदीव की कुल आबादी करीब 3,45000 है।
यह देश वर्ष 1965 में स्वंतत्र हुआ था। इससे पहले यह पुर्तगाल, डच और ब्रिटिश जैसे कई साम्राज्यों के अधीन था। इस देश की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। यहां मुख्य भाषा धिवेही है और यहां की संस्कृति इस्लामी परंपराओं, स्थानीय कला, और संगीत से भरी हुई है।
10. माल्टा (Malta)
माल्टा की राजधानी वलेटा है। यह देश लगभग 300 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की कुल आबादी 450,000 है। यह देश भूमध्य सागर में स्थित है। माल्टा पर्यटन के लिए बहुत लोकप्रिय है, यहां की ऐतिहासिक जगहें, समुद्र तट और मधुर जलवायु पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। माल्टा की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र, विशेषकर वित्तीय सेवा और आईटी का बड़ा योगदान है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 300 वर्ग किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications