नेपाली पीएम ओली की कुर्सी पर संकट, सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं ने ही मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। उनकी अपनी ही सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं ने उनसे इस्तीफा मांग लिया है। आज नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पीएम ओली से इस्तीफे की मांग की गई। कम्युनिस्ट पार्टी के इन बड़े नेताओं ने पीएम ओली को कई मुद्दों पर बुरी तरह से नाकाम माना है और उसी के चलते उनसे इस्तीफा देने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' उनको समर्थन को अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी भूल मान चुके हैं।

The ruling Communist Partys senior leaders in Nepal asks for the resignation of PM KP Sharma Oli

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के कई बड़े नेताओं, जिनमें सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और माधव नेपाल, झाला नाथ खनाल और बामदेव गौतम जैसे नेता शामिल हैं, ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से इस्तीफे की मांग की है। नेपाली पीएम से ये मांग सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में की गई, जिसमें उनपर कई मसलों पर बुरी तरह से नाकाम रहने के आरोप लगाए गए और इसी आधार पर उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया है।

बता दें कि हाल ही में ओली ने अपनी कुर्सी पर छाए संकट के लिए भारत पर दोषारोपण किया था और कहा था कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्हें कुर्सी से हटाना असंभव है। उन्होंने आरोप लगाए थे कि भारत ने काठमांडू स्थित दूतावास में और एक होटल में उनकी सरकार गिराने के लिए साजिश रची है। उनकी दलील है कि भारत उनसे नेपाली संसद से नया राजनीतिक नक्शा पास करवाने के लिए संविधान संशोधन करवाए जाने से नाराज है। जबकि, हकीकत पहले से ही सामने आ रही है कि न तो उनके कार्यकलापों से उनकी पार्टी के नेता ही खुश हैं और न ही विपक्षी नेपाली कांग्रेस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+