Video: करोड़ों रुपए की टेस्ला कार को मालिक ने 30 किलो डायनामाइट से उड़ाया, जानें क्यों

टेस्ला नाम तो सुना ही होगा। यह एक ऐसी कार निर्माता कंपनी है, जिसकी कार लेने का हर किसी का सपना होता है, लेकिन एक शख्स ने करोड़ों रुपए कि इस कार को बम से उड़ा दिया।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर। टेस्ला नाम तो सुना ही होगा। यह एक ऐसी कार निर्माता कंपनी है, जिसकी कार लेने का हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसकी कीमत वजह से बहुत से लोगों का यह सपना केवल सपना ही बनकर रह जाता है, लेकिन उस व्यक्ति का क्या जिसने करोड़ों रुपए की इस कार को एक मिनट में आग के हवाले कर दिया, सोचिए यह आदमी कितना अमीर होगा। खैर इसकी अमीरी की बात तो छोड़िए। दुनिया में ऐसे कई लोग पड़े हैं जो टेस्ला खरीद भी सकते हैं और उसे जला भी सकते हैं। मगर सवाल ये है कि आखिर इस व्यक्ति के दिमाग में ऐसा क्या आया जो इसने इतनी महंगी कार को बम से उड़ा दिया। आइए जानते हैं।

तकनीक, फीचर्स के मामले में नहीं टेस्ला की कारों का जवाब

तकनीक, फीचर्स के मामले में नहीं टेस्ला की कारों का जवाब

फिनलैंड के रहने वाले एक शख्स ने 2013 मॉडल की एस सेडान को 30 किलो डायनामाइट से उड़ा दिया। इस घटना का वीडियो देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। डायनामाइट ने इस कार का जो हश्र किया उसे देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। टेस्ला कंपनी की कार के बारे में यदि आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो मोटा-मोटी आप टेस्ला को ऐसा समझिए जैसे मोबाइल कंपनियों में एप्पल के मोबाइल, जिसकी तकनीक, फीचर सब कुछ एकदम हटके होता है। इसके बावजूद एक शख्स ने टेस्ला की कंपनी की कार को डाइनामाइट से उड़ा दिया, यह बाद आपको हजम भले न हो लेकिन यह बात पूरी तरह सच है।

टेस्ला की सर्विस से परेशान था शख्स

टेस्ला की सर्विस से परेशान था शख्स

दरअसल वह इस कार कंपनी के सर्विस से परेशान थे। इसलिए उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने और यह बताने के लिए कि टेस्ला जैसी कंपनी की सर्विस भी घटिया हो सकती है, शख्स ने अपनी कार को आग लगा दी। इस शख्स का नाम Tuomas Katainen है। Tuomas Katainen ने बताया कि उन्हें कार में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जब वह कंपनी के सर्विस सेंटर गए तो उन्हें बताया गया कि इसकी बैंटरी बदलने के लिए आपको $22,480 खर्च करने होंगे क्योंकि कार आठ साल पुरानी है और इसकी वॉरंटी भी खत्म हो चुकी है। इसके अलावा कार में कुछ और छोटी-मोटी कमियां थीं, जिन पर और खर्चा बताया गया था। इससे Tuomas Katainen नाराज हो गए और उन्होंने कार को डायनामाइट से उड़ा दिया।

गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, दुनिया का ध्यान खींचना था लक्ष्य

गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, दुनिया का ध्यान खींचना था लक्ष्य

यही नहीं उन्होंने कार के अंदर टेस्ला के मालिक ऐलन मस्क का पुतला भी रखा उसके बाद कार को उड़ाया। 30 किलो डाइनाटमाइट ने उस कार के परखच्चे उड़ा दिये। कार के परखच्चे उड़ने के बाद वह शख्स काफी खुश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह शायद दुनिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने टेस्ला कार में बम से उड़ाया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+