शख्स को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, नाक में डाक्टरों को दिखी ऐसी चीज कि डाक्टर भी हुए हैरान
शख्स को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, नाक में डाक्टरों को दिखी ऐसी चीज कि डाक्टर भी हुए हैरान
नई दिल्ली। आपने कभी सोचा है कि अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो इसके पीछे कोई बीमारी नहीं नाक में वर्षों से कोई फंसी चीज होगी। जी हां रूस में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 59 वर्षीय एक शख्स को अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी अपनी परेशानी को लेकर वचो अपने डाक्टर के पास पहुंचा। डाक्टर से जब उसने डाक्टर को बताया कि वो अपनी दांई तरफ की नाक से सांस नहीं ले पा रहा है तो डाक्टरों ने उसकी नाक का एक्सरे किया तो वो हैरान रह गए।

50 साल से नाक में फंसा रहा सिक्का
59 साल की शिकायत पर डाक्टर ने जब जांच की तो उसकी नाक में एक सिक्का फसा हुआ था जिसे देखकर डाक्टरों की टीम हैरान हो गई। तब डाक्टरों के पूछने पर उस शख्स ने बताया कि वो जब छह साल का था तब गलती से उसने अपनी नाक में सिक्का फंसा लिया था। घर में किसी की डांट न पड़े इसलिए उसने अपनी मां को नहीं बताया और कुछ दिनों बाद भी उसे कोई तकलीफ नहीं हुई तो वो भी भूल गया कि उसकी नाक में सिक्का गलती से फंस गया था।

50 साल तक नहीं हुई कोई तकलीफ
लगभग 54 वर्ष तक वो इसी सिक्के के साथ जीता रहा लेकिन जब अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसने डाक्टर को दिखाया। स्कैनिंग में डाक्टरों को दिखाई दिया कि उसकी दाई नाक में सिक्का के आकार की कोई चीज फंसी हुई है। इसके बाद डाक्टरों को आश्चर्य हुआ कि इतने वर्षों तक उसे कोई तकलीफ नहीं हुई

ऊपर सख्त परत जम गई थी
डाक्टरों ने फिर इस शख्स का आपरेशन करके वो सिक्का निकाला डाक्टरों को बड़ी ही सावधानी से ये ऑपरेशन करना पड़ा। डाक्टरों ने बताया कि सिक्का कई वर्षों से फंसा था जिस कारण उसके ऊपर सख्त परत जम गई थी। डाक्टरों ने जिस सिक्के को व्यक्ति की नाक से निकाला उस समय उसकी कीमत एक पैसे रही होगी । ये सिक्का 53 साल बाद निकाला गया। सिक्का निकाले जाने के बाद अब इस व्यक्ति को सांस लेने में कई तकलीफ नहीं हो रही है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

2015 में एक शख्स की नाक से छींकने पर निकला था 44 साल पुराना खिलौने का टुकड़ा
बता दें इससे पहले 2015 में एक 51 वर्षीय शख्स जिसका नाम स्टीव ईस्टन था उसकी छींक में खिलौने का एक टुकड़ा निकला था। वो टुकड़ा स्टीव जब महज 7 साल के थे तब वो फंसा था। उस समय डाक्टर भी उस टुकड़े को निकाल पाने में असमर्थ हो गए थे। इस टुकड़े के फंसे रहने के कारण स्टीव को स्मैल करने में तकलीफ होती थी लेकिन उन्हें लगता था कि वो टुकड़ा उनकी नाक से निकल गया होगा लेकिन वो जब 51 साल की उम्र छींक से निकला तो वो आश्चर्यचकित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications