अफगानिस्तान में आतंकियों ने बैंक में लोगों को बनाया बंधक, 10 की मौत
काबुल। पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी फिर पाकिस्तान के आर्मी पब्लिक स्कूल और अब अफगानिस्तान में आतंकियों ने बैंक लोगों को बंधक बना लिया है। आतंकियों ने अफगानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने काबुल बैंक में के भीतर लोगों को बंधक बना लिया है।

हेल्मंड के लश्करबाग में काबुल बैंक में आतंकियों ने आत्मघाती ब्लास्ट किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं तीन आतंकियों ने बैंक के भीतर घुसकर गोलीबारी शुरु कर दी। वहीं मौके पर पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। चश्मदीदों की मानें तो उस वक्त बैंक में ज्यादातर पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारी मौजूद थे।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद तालिबान के खिलाफ मुहिम झेड़ने के लिए अफगानिस्तान के दौरे पर हैं। वहीं सूत्रों की माने तो पेशावर हमले का मास्टरमाइंड मुल्ला फजलुल्लाह इस वक्त अफगानिस्तान में ही मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications