फ्रांस में आतंकी हमला, हमलावर ने लहराए ISIS के झंडे, एक का सिर किया कलम
नयी दिल्ली। पहले चर्चित मैगजीन चार्ली हेब्दो पर आतंकी हमला और अब गैस फैक्टी पर हमला। जी हां फ्रांस पर एक बार फिर से आतंकी हमला किया गया हैं। इस्लामिक स्टेट के एक हमलावर ने दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के सेंट क्वेंटिन फैलेवर स्थित एक गैस फैक्ट्री में हमला कर एक शख्स का सिर कलम कर दिया। वहीं इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर के हाथ में इस्लामिक झंडा था। वो लगातार उसे लहरा रहा था। घटना के बाद सेना ने कमान संभाल ली है। संवेदनशील जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे फ्रांस में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने जिस शख्स का सिर कलम किया उसके कटे हुए सिर पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ था।
स्थानीय मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक हमला सुबह 10 बजे के आसपास हुआ। हमलावर विस्फोटकों से लैस कार में सवार होकर आए थे। एक के बाद एक कर हमलावर कार समेत फैक्ट्री में घुस गए और फैक्ट्री के गेट पर क्रैश कर विस्फोट करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कया है।












Click it and Unblock the Notifications