अब यमन में आतंकी कहर, आतंकियों ने आर्मी बेस पर किया हमला
अदन। इस्तानबुल, सऊदी अरब, इराक और बांग्लादेश के बाद अब आतंकियों ने यमन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यमन के सदर्न यमन में अदन के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही स्थित आर्मी बेस पर आतंकियों ने दोहरे कार बमब्लास्ट को अंजाम दिया।

इस हमले में आज कम से कम छह व्यक्तियों की मौत की खबरें हैं। यमन के मिलिट्री सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में हमले के लिए जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया।
हमलावरों ने सैनिक ठिकाने के गेट पर एक कार बम विस्फोट करके दूसरी कार के लिए अंदर जाने का रास्ता बनाया। अंदर जाने के बाद दूसरी कार को भी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस दौरान कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान को अलविदा कहने के बाद ईद का जश्न मना रहे हैं। यमन शहर अदन पर इस समय सेना का कब्जा है।
सेना पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से इसे शिया हूथी बागियों से वापस लेने के बाद इसपर पूर्ण नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हूथी बागियों ने देश के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications