गाजा की 10 साल की मासूम ने बताई तबाही की कहानी, पूछा- वो हम छोटे बच्चों को क्यों मार रहे हैं
10 साल की मासूम का यह वीडियो मिडिल इस्ट की समाचार एजेंसी मिडिल इस्ट आई यानि एमईई की तरफ से जारी की गई है, जिसे ट्विटर पर हजारों लोग शेयर कर रहे हैं।
गाजा, मई 18: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच अब भी जंग जारी है। इजरायल किसी भी कीमत पर इस्लामिक चरमपंथी संगठन को बख्शने के मूड में नहीं है लेकिन हमास लोगों के बीच छिपकर इजरायल को निशाना बनाता है और जवाबी कार्रवाई में बेगुनाह आम आदमी मारे जा रहे हैं। गाजा पट्टील से जो तस्वीरें आ रही हैं, वो फिलिस्तीन की बर्बादी की कहानी बयां कर रहे है। इस बीच 10 साल की मासूम की भी जान जाने वाली थी लेकिन ये बच गई। लेकिन, ये जो कहानी बता रही है वो युद्ध की तबाही की दर्दनाक दास्तान है।

मासूम ने बताया तबाही का सच
10 साल की मासूम का यह वीडियो मिडिल इस्ट की समाचार एजेंसी मिडिल इस्ट आई यानि एमईई की तरफ से जारी की गई है, जिसे ट्विटर पर हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। ये तस्वीरें गाजा की हैं, जहां इस्मालिक चरमपंथी संगठन हमास का नियंत्रण है। इस वीडियो में लड़की बताती है कि किस तरह से इजरायली एयरफोर्स ने उसके घर को बर्बाद कर दिया। ये मासूम बताती है कि इजरायली फोर्स ने इसके घर के साथ साथ इसके पड़ोसी के घर को भी तबाह कर दिया, जिसमें 8 बच्चे और 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
Recommended Video

लड़की बता रही है बेबसी की कहानी
ये बच्ची सिर्फ 10 साल की है और इसकी बेबसी की कहानी आंखों में आंसू ले आते हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि शांति की इंसानों के लिए एकमात्र विकल्ल है और युद्ध सिर्फ विनाश की कहानी लिखता है। 15 मई को पोस्ट किए गये इस वीडियो में ये मासूम बिलखते हुए बताती है कि 'मुझे नहीं पता मुझे क्या करना है, मै परेशान हूं, मुझे कुछ नहीं पता कि मुझे क्या करना है'।
चारों तरफ बिखरा है मलबा
10 साल की मासूम बिलखती हुई बताती है कि 'मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है कि मुझे क्या करना है। मैं डरी हुई हूं लेकिन उतना भी नहीं। मैं अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।' इस वीडियो में मासूम रोते हुए अपनी बात कहती रहती है। वहीं, उसके चारों तक बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। हर तरफ मलबों का ढेर है, बिल्डिंगें गिरी हुई हैं और हर तरह अफरातफरी का माहौल है।

'बच्चों को क्यों मारते हो'
10 साल की बच्ची इस वीडियो में कहती दिख रही है कि 'मेरे घरवाले कहते हैं कि वो हमसे नफरत करते हैं, वो हमें पसंद नहीं करते हैं क्योंकि हम मुसलमान हैं। आप देख रहे हैं कि मेरे आसपास बच्चे हैं लेकिन आप उनपर बम गिराते हैं। आप बच्चों को क्यों मारते हो। ये ठीक नहीं है'। दरअसल, पिछले 10 दिनों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच काफी तनाव है। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास अब तक इजरायल पर 3 हजार से ज्यादा रॉकेट छोड़ चुका है और बदले में इजरायली फोर्स हमास को निशाना बना रही है। अब तक इस लड़ाई में 200 से ज्यादा बेगुनाह फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं वहीं 10 से ज्यादा इजरायली भी मारे गये हैं। इजरायल में हमास के रॉकेट भयानक कहर बरपा सकते थे लेकिन आइरन डोम की वजह से इजरायल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications