पाकिस्तान: कथित तौर पर सपने में ईशनिंदा देखने के बाद शिक्षिका की हत्या
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पश्चिमी ज़िले डेरा इस्माइल ख़ान में पुलिस ने बताया है कि एक मदरसे के दरवाज़े के बाहर कथित तौर पर तीन महिलाओं ने उस वक़्त एक युवा शिक्षिका की हत्या उस समय कर दी जब वो पढ़ाने के लिए पहुंची थी.
ये घटना मंगलवार की सुबह डेरा इस्माइल ख़ान के इलाक़े अंजुमाबाद में हुई जिसके बाद पुलिस ने तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ़्तार करके जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के चाचा की शिकायत के बाद दर्ज मुक़दमे की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक़ ये घटना मंगलवार की सुबह सात बजे हुई.
- इमरान ख़ान और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग में पाकिस्तानी सेना किसके साथ
- पाकिस्तान में हिंदू लड़की की हत्या, 'अग़वा नहीं कर सके तो चला दी गोली'
पीड़िता के चाचा ने पुलिस को बयान में बताया कि जिस मदरसे में उनकी भतीजी पढ़ाती थी वहां के मैनेजर ने सुबह उनके घर पर फ़ोन किया और बताया कि मदरसे के गेट पर उनकी भतीजी पर क़ातिलाना हमला हुआ है, जिसके बाद वो गंभीर रूप से ज़ख़्मी हालत में गली में ही पड़ी है.
डीपीओ डेरा इस्लाइल ख़ान ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि तीन महिलाओं ने मिलकर एक 21 साल की युवती को मदरसे के बाहर क़त्ल कर दिया.
उन्होंने बताया कि 'उन महिलाओं से शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि इन महिलाओं की एक और रिश्तेदार ने सपने में देखा था कि पीड़िता ने ईशनिंदा की है जिसकी वजह से उन्होंने क़त्ल किया.'
डीपीओ के मुताबिक़, 'हम अन्य एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं रि क्या ये घटना किसी ख़्वाब की वजह से हुई या इसके पीछे कोई और वजह भी थी.'
'मदरसे पहुंचा तो भतीजी का गला कटा हुआ था'
पीड़िता के चाचा ने पुलिस को बयान में कहा है कि 'यह ख़बर मिलने के बाद मैं फ़ौरन पहुंचा तो भतीजी को मदरसे के गेट के साथ ख़ून में लथपथ पाया. उसका गला कटा हुआ था उसकी मौत हो चुकी थी.'
पीड़िता के चाचा के मुताबिक़, उनको पता चला कि हमेशा की तरह जब उनकी भतीजी रिक्शे पर मदरसे पहुंची तो वहां पहले से ही मदरसे की यूनिफ़ॉर्म में कुछ महिलाएं मौजूद थीं जिन्होंने कथित तौर पर तेज़धार हथियार से हमला किया और उनकी भतीजी का गला काट दिया. उनके मुताबिक़ घटना के चश्मदीदों में स्थानीय लोग भी शामिल थे.
- एर्तरुल की अभिनेत्री को लेकर पाकिस्तान में क्यों हो रहा है विवाद
- पाकिस्तान का लड़का कैसे बना यूक्रेन में अरबपति
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक़, पीड़िता के चाचा ने कहा है कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी भतीजी और अभियुक्तों में दुश्मनी किस बात पर थी.
पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि पीड़िता के पिता और भाई विदेश में रहते हैं इसलिए उनके चाचा ने पुलिस को बयान दिया है.
पीड़िता जिस मदरसे में पढ़ा रही थीं उस मदरसे के मैनेजर मौलाना शफ़ीउल्लाह ने बीबीसी को बताया कि पीड़िता बीते दो साल से उनके मदरसे से जुड़ी हुई थी. मौलाना शफ़ीउल्लाह का दावा है कि अभियुक्त एक दूसरे मदरसे की छात्राएं और शिक्षिकाएं थीं.
पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त महिलाओं में दो बहनें और एक उनकी कज़न है जिनमें से एक ख़ुद भी शिक्षिका है.
क़त्ल को धार्मिक रंग देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक़, इस क़त्ल की वजह ईशनिंदा बताई जा रही है लेकिन उन्हें अब तक ऐसा कोई चश्मदीद नहीं मिला जो ईशनिंदा की पुष्टि कर सके.
मदरसे के मैनेजर मौलाना शफ़ीउल्लाह ने बीबीसी से बात करते हुए किसी क़िस्म की ईशनिंदा से इनकार किया है.
पुलिस की ओर से पीड़िता की पोस्टमॉर्टम का इंतज़ाम किया जा रहा है जबकि मुक़दमा दर्ज होने के बाद जांच जारी है.
ग़ौरतलब है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के दौरान डेरा इस्माइल ख़ान शहर और उसके क़रीबी इलाक़ों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
शहर में कुछ समय से टार्गेट किलिंग की घटनाओं में भी इज़ाफ़ा देखा गया है. एक दिन पहले ही कुलाची के इलाक़े में एक पुलिस अधिकारी को घर के दरवाज़े पर फ़ायरिंग करके हत्या कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें..
- जम्मू-कश्मीर पर विवादित बयान के बाद चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के क्या मायने हैं
- पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल से कैसे चौपट हो रही है उसकी अर्थव्यवस्था?
- पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत का लिया नाम तो बिलावल भुट्टो को क्यों देनी पड़ी सफ़ाई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications