वो मशहूर हस्ती जिसने फैलाई सबसे अधिक 'जहरीली गैस', देखें और कौन है जिम्मेदार?
नई दिल्ली, 31 जुलाई। दुनिया की वीवीआईपी लोगों के शौक भी कुछ निराले होते हैं। वो जमीन की तुलना में आसमान में उड़ना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन इसका खामियाजा हर किसी को चुकाना पड़ता है। एक सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं कि पर्यावरण में प्रदूषण फैलाने के मामले में कुछ लोग ऐसे हैं जो सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। लोकप्रिय पॉप स्टार स्विफ्ट इस मामले में सबसे आगे हैं।

सेलिब्रिटी स्विफ्ट CO2e अपराधी
CO2e एक यूनिट है। जो किसी वाहन में से निकलने वाली कार्बन डाई आक्साइड गैस की मात्रा को व्यक्त किया जाता है। एक सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं कि पॉप स्टार स्विफ्ट इस साल की सबसे बड़ा सेलिब्रिटी हैं जो CO2e अपराधी हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी जेट का उपयोग सबसे अधिक किया जिससे 8,293.54 टन प्रदूषण हुआ।

बड़ी हस्तियों ने प्राइवेट का किया अधिक प्रयोग
टेलर स्विफ्ट अलावा भी कई हस्तियां हैं जो पर्यावरण में प्रदूषण फैलाने के सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। दरअसल ऐसे लोगों ने निजी जेट का उपयोग सबसे अधिक किया है। जिसके कारण इन्हें प्रदूषण फैलाने का जिम्मेदार माना जा रहा है।

प्राइवेट से निकलता है अधिक प्रदूषण
हवाई जहाज से यात्रा करना सबसे कम पर्यावरण के अनुकूल तरीका है। वहीं हवाई यात्रा को प्रति यात्री के कारण होने वाले प्रदूषण के हिसाब देखा जाता है तो ये प्राइवेट जेट में सबसे अधिक है। इसके बावजूद प्राइवेट जेट मशहूर हस्तियों का सबसे प्रिय साधन बन चुका है। वे अक्सर छोटी दूरी की यात्राओं को लिए भी जेट का प्रयोग कर लेते हैं।

सर्वें में आया चौंकाने वाला सच
एक सर्वे एजेंसी ए यार्ड स्टडी द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार 2022 में अब तक केवल मशहूर हस्तियों के निजी जेट विमानों द्वारा उत्पादित CO2 उत्सर्जन की औसत मात्रा 3376.64 टन है। कई ऐसे सेरिब्रिटी हैं जो जेट से जरिए प्रदूषण फैलाने के मामले में सबसे आगे हैं।

अधिक प्रदूषण फैलाने के जिम्मेदार टॉप 10 सेलिब्रिटी
इस मामले में लोकप्रिय पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट सबसे आगे हैं। इन्होंने यात्रा के लिए अपने निजी जेट का उपयोग करके 8,293.54 टन फ्लाइट एमिशन प्रोड्यूस किया है। इसके बाद बॉक्सिंग के दिग्गज फ्लॉइड मेवेदर का नाम आता है। जिन्होंने अब तक अपने निजी जेट से 7,076.8 टन CO2 उत्सर्जित किया है। इसके बाद रैपर और बेयॉन्से के पति जे जेड, जे-लो के पूर्व मंगेतर और बेसबॉल खिलाड़ी ए-रॉड, ब्लेक शेल्टन, स्टीवन स्पीलबर्ग, किम कार्दशियन, मार्क वाह्लबर्ग, ओपरा विनफ्रे और ट्रैविस स्कॉट का नाम आता है।












Click it and Unblock the Notifications