अफगानिस्तान में अमेरिका-अफगान सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला, 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम अफगानिस्तान में शुक्रवार को अमेरिका-अफगानिस्तान के संयुक्त सैन्य अड्डे पर तालिबान की ओर से किये गए एक हमले में अफगान सुरक्षा बलों के कम से कम 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान में शांति के लिये अमेरिका और तालिबान वार्ताएं कर रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गफूर अहमद जावेद ने कहा, "अभियान खत्म हो गया है। 23 सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई है और 15 घायल हुए हैं। 20 आतंकी भी मारे गए।" प्रांतीय सरकार के एक अन्य सूत्र ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications