ताइवान में फिर भूकंप के झटके, 6.4 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। ताइवान का हुवालेन मंगलवार को एक बार फिर से भूकंप के झटकों से दहल गया।भूकंप के एक होटल की इमारत के ढह जाने की खबर है। भूकंप के झटके काफी तेज थे और ये राजधानी ताइपे तक महसूस किए गए। भूकंप से शहर की इमारतें हिल गईं और लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। काफी देर तक इससे अफरातफरी का माहौल रहा। लोकल मीडिया के मुताबिक कई दूसरे शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से होटल के गिरने की खबर है इसके अलावा जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभी नहीं है।

 कई दूसरे शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ताइवान भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है और यहां लगातार भूकंप से नुकसान होता रहता है। रविवार को भी ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रविवार को भूकंप का केंद्र पोर्ट सिटी हुवालेन के 15 किमी उत्तर में था। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के झटके काफी तेज थे लेकिन इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस इलाके में रविवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार इसी एरिया में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया और फिर कुछ घंटों बाद 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+