हंसते हुए अमेरिका पहुंची ताइवान की राष्ट्रपति, चीन ने फिर दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

वॉशिंगटन में चीन के वरिष्ठ दूत ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह त्साई को उनके देश में आने की अनुमति देकर ताइवान की स्वतंत्रता की वकालत कर रहा है।

Tsai Ing-wen arrives in US

Image: Twitter

चीन के 'गंभीर नतीजे' भुगतने वाली टिप्पणी को दरकिनार कर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति साई ने बुधवार से 10 दिवसीय मध्य अमेरिकी यात्रा शुरू की है, जिसमें वो अमेरिका पहुंची हैं। ताइवान की राष्ट्रपति की ग्वाटेमाला और बेलीज जाने की भी योजना है। चीन ने इस यात्रा को लेकर नाराजगी जताई है और कहा है कि वह घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। चीन ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केविन मैक्कार्थी से मिल सकती हैं साई

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जब वह बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंची तो यहां होटल के बाहर उनका विरोध और स्वागत करने वाले दोनों तरफ के लोग खड़े थे। इस दौरे को लेकर चीन ने राष्ट्रपति साई इंग-वेन को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा है कि अगर वह अपने दौरे में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात करती हैं तो इसे हम अपनी संप्रभुता पर हमला मानेंगे और इसका करारा जवाब देंगे। साई इंग-वेग और केविन मैक्कार्थी की 5 अप्रैल को मुलाकात हो सकती है।

चीन ने फिर दी धमकी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ताइवान की स्वतंत्रता की अलगाववादी ताकतों का समर्थन करने के लिए सांठगांठ करता रहता है। माओ निंग ने कहा, 'चीन कतई ओवररिएक्ट नहीं कर रहा है, बल्कि वो अमेरिका है जो ताइवान की स्वतंत्रता चाहने वाली अलगाववादी ताकतों को लगातार समर्थन दे रहा है। इस बीच वॉशिंगटन में चीन के वरिष्ठ दूत ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह साई को अमेरिका आने की अनुमति देकर ताइवान की स्वतंत्रता की वकालत कर रहा है। वाशिंगटन में चीन के प्रभारी डी'एफेयर जू ज्यूयुआन ने कहा कि साई के दौरे को अनुमति देकर अमेरिका 'चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठा रहा है।'

'ताइवान को दुनिया से जुड़ने का पूरा हक'

अमेरिका रवाना होने से पहले साई इंग-वेन ने कहा कि ताइवान को दुनिया से जुड़ने का पूरा हक है। साई इंग-वेन ने रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, 'चीनी दबाव हमारे दृढ़ संकल्प को अंतरराष्ट्रीय समाज की ओर बढ़ने से नहीं रोक पाएगा।' त्साई ने कहा, 'हम शांत, आत्मविश्वासी, समझौता न करने वाले और बिना उकसावे वाले हैं।' बीते साल, तत्कालीन यूएस हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान दौरा किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के संबंध खराब हो गए थे। इस यात्रा के बाद चीन ने कई मिसाइलें दागीं और ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+