चीनी हमले की आशंका के बीच ताइवान को बड़ा झटका, मिसाइल प्रोग्राम से जुड़े बड़े अधिकारी का शव मिला
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, ताइपे की सेना ने "ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास गतिविधियों का संचालन करने वाले विमानों और जहाजों के कई जत्थों का पता लगाया है।
ताइपे, अगस्त 06: चीनी आक्रमण की आशंका के बीच ताइवान को बहुत बड़ा झटका लगा है और उसके मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़े बड़े अधिकारी की संदिग्ध मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि ताइवान रक्षा मंत्रालय ने की है। ताइवान के आधिकारिक केंद्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं और उनकी मौत संदिग्ध है।

ताइवान के अधिकारी की मौत
सीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान सेना के स्वामित्व वाले नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग शनिवार सुबह दक्षिणी ताइवान के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। समाचार एजेंसी ने कहा है कि, अधिकारी के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। सीएनए ने कहा कि, अधिकारी ओ यांग, पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी की व्यावसायिक यात्रा पर थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि, उन्होंने विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी के लिए इस साल की शुरुआत में पद ग्रहण किया था। सैन्य-स्वामित्व वाली संस्था इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना करने के लिए काम कर रही थी और उसकी कोशिश साल में 500 मिसाइलों का निर्माण करने की थी, ताकि द्वीप देश संभावित चीनी आक्रमण के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत कर सके।
'हमले का नकल कर रहा है चीन'
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, ताइपे की सेना ने "ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास गतिविधियों का संचालन करने वाले विमानों और जहाजों के कई जत्थों का पता लगाया है, जिनमें से कुछ ने मध्य रेखा को पार भी किया है। उन्हें ताइवान के मुख्य द्वीप पर हमले करने का नकल करते हुए पाया गया है'। ताइवान का ये दावा काफी सनसनीखेज है, क्योंकि अगर ऐसा है, तो इसका मतलब ये हुआ, कि चीन अब ताइवान पर कब्जा करने की आखिरी तैयारी कर रहा है और ताइवान पर किसी भी वक्त हमला हो सकता है। आपको बता दें कि, अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से नाराज चीन, ताइपे के आसपास ताबड़तोड़ मिसाइले दाग रहा है। इसी बीच ताइवान की सेना ने एक दिन पहले दावा किया था कि, कि 68 चीनी लड़ाकू विमान और 13 युद्धक जहाजों ने ताइवान जलडमरूमध्य में ताइवान और चीन को अलग करने वाली अनौपचारिक मीडियन लाइन का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications