क्या 'ड्रैगन' अब ताइवान को निगल लेगा? ताइपे का दावा, चीन के 68 लड़ाकू विमान, जहाजों ने 'मीडियन लाइन' पार की

अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान से वापस जाते ही अमेरिका ने देश के हवाई मार्ग के आसपास फायरिंग शुरू कर दी। अब ताइवान ने बड़ा खुलासा किया है।

ताइपे,

5
अगस्त
:
अमेरिकी
स्पीकर
नैन्सी
पेलोसी
की
ताइवान
यात्रा
से
नाराज
चीन
ताइपे
के
आसपास
ताबड़तोड़
मिसाइले
दाग
रहा
है।
इसी
बीच
ताइवान
की
सेना
ने
दावा
किया
है
कि,
कि
68
चीनी
लड़ाकू
विमान
और
13
युद्धक
जहाजों
(Warships)
ने
ताइवान
जलडमरू
में
ताइवान
और
चीन
को
अलग
करने
वाली
अनौपचारिक
मीडियन
लाइन
(Median
Line)
का
उल्लंघन
किया
है।
(
68
Chinese
Planes,
13
Warships
Crossed
Median
Line
Today,
Says
Taiwan
)

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

भड़का हुआ है चीन

भड़का हुआ है चीन

बता दें कि, नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद भड़के हुए चीन ने मंगलवार से शनिवार तक ताइवान को घेर कर 6 समुद्री क्षेत्रों में लाइव फायर सैन्य अभ्यास की आड़ में भारी बमबारी की है। ऐसा लग रहा है कि वह ताइवान को डरा कर अपने में मिलाने की साजिश शुरू कर दिया है। वहीं, नैन्सी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने अमेरिका (US) के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग खत्म करने की घोषणी की। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ कई रक्षा बैठकें रद्द कर रहा है। साथ ही चीन ने अमेरिका के साथ पर्यावरण को लेकर होने वाली अहम बातचीत को भी स्थगित कर दिया है। चीन ने यह फैसला अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से नाराज होकर लिया है।

चीन का ताइवान पर दावा

चीन का ताइवान पर दावा

ताइवान एक द्वीप है, जो दक्षिण पूर्व चीन के तट से लगभग 100 मील दूर है और अमेरिका के अनुकूल क्षेत्रों की सूची में शामिल है। यह देश अमेरिकी विदेश नीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन चीन ताइवान पर हमेशा से अपना दावा करता रहा है।

नैन्सी के जाते ही फायरिंग शुरू

नैन्सी के जाते ही फायरिंग शुरू

अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान से वापस जाते ही अमेरिका ने देश के हवाई मार्ग के आसपास फायरिंग शुरू कर दी है। खबर है कि, चीन गुस्से में देश का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीन नैन्सी के आने से ताइवान और अमेरिका दोनों से खफा है और वह बदले की आग में जल रहा है। चीन ने ताइपे के हवाई इलाके को घेर लिया है और ताबड़तोड़ गोलीबारी और फायरिंग किए जा रहा है। यह उसका सैन्य अभ्यास का एक हिस्सा है। हालांकि, लगातार हो रही फायरिंग चीन की नाराजगी का सबूत है। ताइवान के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि इसके अलावा, चीन की सेना ने बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में घुसपैठ की।

चीन ने अमेरिका को धमकी दी

चीन ने अमेरिका को धमकी दी

बता दें कि, चीन ने अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा की निंदा करते हुए इसे 'बेहद खतरनाक' बताया है। बता दें कि, पिछले 25 साल में इस स्वतंत्र द्वीप की यात्रा करने वाली नैन्सी पेलोसी अमेरिका की पहली बड़ी नेता हैं। उनकी यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान में अपने लड़ाकू विमान उड़ाकर अमेरिका को ताकत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन अमेरिका जैसे महाशक्ति देश ने चीन की इस धमकी को नजरअंदाज कर दिया।

ताइवान को चीन में मिलाकर दम लेगा चीन?

ताइवान को चीन में मिलाकर दम लेगा चीन?

चीन ताइवान को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है। चीन का यह भी कहना है कि, ताइवान फिर से बीजिंग के नियंत्रण में होगा। वहीं, ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश के रूप में देखता है, जिसका अपना संविधान और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता हैं।दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ताइवान को चीन में मिलाने के लिए अगर बीजिंग को बल भी प्रयोग करना पड़े, तो भी वह पीछे नहीं हटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+