T20 विश्वकप: ऋषि सुनक ने इंग्लैंड टीम को दिया स्पेशल मैसेज, पाकिस्तान से है फाइनल मुकाबला
दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब पर कब्जा करने की तैयारी में हैं। इंग्लैंड ने सबसे पहले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वहीं पाकिस्तान टीम भी विश्वकप जीत चुकी है।
T20 World Cup Finale: आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला होना है, जिसको लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स में उत्साह है और ब्रिटेन और पाकिस्तान के लोग अपनी अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं, भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इंग्लैंड टीम का समर्थन किया है और उनके लिए पोस्ट लिखा है।

ऋषि सुनक ने दी शुभकामनाएं
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने टीम इंग्लैंड को शुभकामनाएं दीं हैं। टीम इंग्लैंड के लिए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लिखे अपने संदेश में कहा है, कि 'हम आपके पीछे खड़े हैं"। उन्होंने लिखा कि, 'मैं पूरे ब्रिटेन में हर क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आपका उत्साहवर्धन करूंगा"। आपको बता दें कि, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है और आज भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से मेलबर्न में हाई-स्टेक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब पर कब्जा करने की तैयारी में हैं। इंग्लैंड ने सबसे पहले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, बाबर आजम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम चमत्कारिक तरीके से पहले सेमीफाइनल में पहुंची और फिर न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। हालांकि, टीम इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपनी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखने के लिए बेताब है।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेट कीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद। पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications