रूस के साथ से मिलने लगी सीरियन आर्मी को सफलता

मॉस्‍को। सोमवार को सीरिया से एक अच्‍छी और कुछ हद तक राहत देने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है हिक सीरिया में सरकारी बलों को विद्रोहियों के खिलाफ अहम कामयाबी मिलने की खबरें आ रही हैं।

syrian-army-isis


माना जा रहा है कि इसकी वजह सीरिया की सेना को लेबनान के शिया समूह हिजबुल्लाह से तो मदद मिल रही है साथ ही विद्रोही ठिकानों पर रूस के हमले भी सीरिया की सेना को मजबूत कर रहे हैं।

सरकारी बलों को इदलीब, हमा और लाताकिया प्रांतों में कामयाबी मिलने की खबरें हैं। वहीं रूस ने जानकारी दी है कि उसके फाइटर जेट्स ने पिछले 24 घंटों में सीरिया में 60 से ज्‍यादा बार कार्रवाई की है और उनके मुख्य निशाने पर
आईएसआईएस ही था।

आपको बता दें कि सीरिया में वर्ष 2011 से सिविल वॉर जारी है, जिसमें अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं। सीरियन आर्मी और विद्रोहियों के बीच लड़ाई उन अहम राजमार्गों पर हो रही है जो राजधानी दमिश्क को एलेप्पो समेत देश के बड़े शहरों से जोड़ते हैं।

वहीं पश्चिमी देशों की ओर से सीरिया में रूस के हवाई हमलों का विरोध जारी है। सीरिया की सरकार उन क्षेत्रों को पाने का प्रयास कर रही है जो इस साल की शुरुआत में उसके हाथ से निकल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+