Syria helicopter accident: सीरिया में अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 22 सैनिक घायल
अमेरिका के सेंट्रल कमांड का कहना है कि 22 घायलों में से 10 लोगों को इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। कमांड का कहना है कि एक्सपर्ट्स क्रैश के कारणों की तलाश के लिए अभी जांच कर रहे हैं।
सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात बताया कि इस क्रैश में अमेरिकी सेवा के 22 सदस्य घायल हो गए थे।
इस दौरान अमेरिकी सेना ने ये खुलासा नहीं किया कि ये विमान कैसे क्रैश हुआ था। इस दौरान घायल सैनिकों की चोटों की गंभीरता के बारे में भी विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

Image: FILE
अमेरिका के सेंट्रल कमांड का कहना है कि 22 घायलों में से 10 लोगों को इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। कमांड का कहना है कि एक्सपर्ट्स क्रैश के कारणों की तलाश के लिए अभी जांच कर रहे हैं।
मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की देखरेख करने वाली सेंट्रल कमांड ने ये साफ किया कि वहां उस दिन कोई दुश्मनों की तरफ से कोई गोलीबारी भी नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में कुल 900 अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया गया है। इनमें से अधिकांश पूर्वी सीरिया में रह रहे हैं। हाल के वर्षों में, वहां अमेरिकी सैनिकों पर ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा बार-बार हमले किए गए हैं।
ईरान ने सीरिया में मार्च 2023 में लगातार दो हमले किए थे। इस हमले में 25 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे। इस दौरान एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत भी हो गई थी।
अमेरिका के रक्षा विभाग की मानें तो ईरान-सपोर्टर ग्रुप्स ने साल 2021 से लेकर अब तक उनके सैनिकों पर 70 से ज्यादा बार हमला किया है। सीरिया में ISIS को रोकने के लिए 7 साल पहले ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिका ने अपनी सेना भेजी थी।
हालांकि सीरिया में अब ISIS की ताकत पहले के मुकाबले काफी कम रह गई है, लेकिन लेकिन ISIS के सैकड़ों लड़ाके अभी भी उन उजाड़ जगहों पर अपना नियंत्रण रखे हुए हैं जहां न तो अमेरिका का कब्जा है और न ही ईरान का नियंत्रण है।












Click it and Unblock the Notifications