स्विटजरलैंड में 5-11 साल की उम्र के बच्चों के टीके को मिली मंजूरी, कोरोना की पांचवी लहर झेल रहा है ये देश

जिनेवा, दिसंबर 11। यूरोपीय देश स्विटजरलैंड ने बच्चों की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल, शुक्रवार को स्विस मेडिसिन एजेंसी स्विसमेडिक ने 5-11 साल की उम्र के बच्चों के टीके को मंजूरी प्रदान कर दी। ये टीका फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर विकसित किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये वैक्सीन बच्चों के इस ऐज ग्रुप पर सुरक्षित और प्रभावी बताई गई है।

Recommended Video

    Omicron Variant: Omicron के खिलाफ कारगर है Booster Dose, British study में खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    Corona vaccine switzerland

    3 हफ्ते के गैप में दी जाएंगी दोनों डोज

    NDTV की खबर के मुताबिक, फाइजर और बयोनटेक की ये वैक्सीन बच्चों को 2 डोज के साथ ही दी जाएगी। 10 माइक्रोग्राम की मात्रा में हर डोज दी जाएगी। वहीं पहली और दूसरी डोज के बीच करीब 3 हफ्ते का अंतर होगा। इस वैक्सीन का 1500 से अधिक बच्चों पर ट्रायल किया गया था, जिससे पता चलता है कि ये टीका बच्चों को कोरोना संक्रमण के कारण पैदा होने वाली गंभीर स्थिति से बचाएगा।

    अभी तक 12 साल की उम्र के बच्चों को लग रहा था टीका

    वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि बच्चों में वयस्कों के मुकाबले टीके का साइड इफेक्ट कम होगा। इसमें इंजेक्शन लगने के बाद होने वाला दर्द, थकान, बार-बार सिरदर्द, बॉडी पेन या बुखार शामिल है। आपको बता दें कि स्विटजरलैंड में अभी तक 12 साल की उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन अब 5-11 साल की उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन लगना शुरू होगी।

    कोरोना की पांचवी लहर झेल रहा है ये देश

    स्विटजरलैंड इस वक्त कोरोना की पांचवी लहर का सामना कर रहा है। यहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा काफी बढ़ गया है। 2 दिन पहले स्विटजरलैंड में 24 घंटे के अंदर 12598 मरीज सामने आए थे, जो अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले देश में 2000 मरीजों की संख्या एक रिकॉर्ड के रूप में कायम थी। पिछले कई दिनों से स्विटजरलैंड में 9000 के करीब केस रोजाना सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+