नाश्ते की टेबल पर हुई सुषमा और अजीज की मुलाकात
पोखरा। नेपाल के पोखरा में 37वी सार्क के मंत्री परिषद की बैठक से पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज से मुलाकात की।
%u092A%u094B%u0916%u0930%u093E %u092E%u0947%u0902 %u0939%u0941%u0908 %u0938%u0941%u0937%u092E%u093E-%u0905%u091C%u0940%u091C %u0915%u0940 %u092E%u0941%u0932%u093E%u0915%u093E%u0924
एक नाव में सवार सुषमा-अजीज
दिसंबर में सुषमा ने पाकिस्तान के अपने दौरे पर अजीज से मुलाकात की थी। बैठक में शामिल होने आए सभी सदस्य देशों के मंत्री एक नाव में सवार होकर नाश्ते के स्थल तक पहुंचे थे।
बुधवार को डिनर टेबल पर हुई मुलाकात
माना जा रहा है कि जब सुषमा बैठक में शिरकत करेंगी तो वह न सिर्फ सार्क के फैसलों की प्रगति की समीक्षा करेंगी बल्कि दूसरी नीतियों को भी आगे बढ़ाएंगी। इससे पहले बुधवार को दोनों नेताओं के बीच डिनर टेबल पर भी मुलाकात हुई थी।
पठानकोट पर हो सकती है चर्चा
दोनों के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। माना जा रहा है कि सुषमा इस दौरान पाक के सामने पठानकोट आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा भी उठा सकती हैं।
पीएम मोदी को करेंगे इनवाइट
गुरुवार को दोनों मंत्रियों के बीच बाइलिट्ररल टॉक्स की संभावना है। अजीज इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन के लिए इनवाइट करेंगे।
जब सुषमा ने पिछले वर्ष अजीज से मुलाकात की थी तो दोनों ने भारत-पाक के बीच लगातार बातचीत की प्रक्रिया को बहाल करने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications