पाक परेशान और अमेरिका मना रहा #USIndiaDosti Day
वाशिंगटन। गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक्स की खबर आने के बाद से भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों में अलग-अलग माहौल है। पाकिस्तान जहां परेशान है तो भारत की ओर से कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ ऐसे एक्शन और ले सकती है।

पाक के जले पर अमेरिका ने छिड़का नमक
वहीं अमेरिका ने भी इन सबसे खुद को दूर कर लिया है और दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की मध्यस्थता करने से साफ इंकार कर दिया है।
पाक की उम्मीदें जहां अमेरिका ने तोड़ी तो वहीं उसके जले पर नमक छिड़कने का काम भी किया है भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने।
दूतावास की ओर से शुक्रवार को एक ट्वीट किया गया। इस ट्ववीट में अमेरिका ने भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते को यूएस इंडिया दोस्ती डे नाम दिया है।
ट्वीट की तस्वीर
दूतावास की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की गले लगते हुए फोटो ट्वीट की गई है। यह तस्वीर उस समय की है जब राष्ट्रपति ओबामा जनवरी 2015 में भारत दौरे पर आए थे और वह गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट बने थे।
सर्जिकल स्ट्राइक्स की खबरें और दोस्ती डे
यह ट्वीट गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के ठीक 24 घंटे बाद आया है। ऐसे में यह बात लाजिमी है कि पाक को कहीं न कहीं भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्ती से परेशानी हो रही होगा।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से भी सर्जिकल ऑपरेशन के बारे में कुछ नहीं कहा गया लेकिन उरी आतंकी हमले की निंदा की गई।












Click it and Unblock the Notifications