कभी Barbie जैसी दिखने के लिए करवाई थी करोड़ों की सर्जरी, ऐसा क्‍या हुआ कि Playboy मैगजीन मॉडल हुई कंगाल

Ex-Playboy Bunny कैसे हो गई कंगाल, ये वो ही मॉडल है जिसने बार्बी जैसा दिखने के लिए कभी करवाइ थी साढ़े तीन करोड़ की सर्जरी!

Nannette Hammond Loschiavo

सुंदर दिखने के चक्‍कर में लड़कियां ना जाने कितने जतन करती हैं, वहीं कई बार सुंदर बनने की भूख इस कदर सिर पर सवार हो जाती है कि वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। आज हम आपको ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जिसने बार्बी जैसा दिखने के लिए कभी करोड़ों खर्च किए थे लेकिन आज की तारीख में उसे दो जून रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

3

कैसे हुई उसकी ऐसी हालत?

ये खूबसूरत लड़की एक पूर्व-प्लेबॉय मैगजीन मॉडल है जिसका नाम Nannette Hammond Loschiavo है और बनी के नाम से जानी जाती है।ये वो ही खूबसूरत लड़की है जिसने कुछ समय पहले बार्बी जैसा दिखने के लिए अपनी सर्जरी पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे और अब ये आलम है कि उसके पास उसके घर में महज एक गद्दा बचा हुआ है। आइए जानते हैं कैसे हुई उसकी ऐसी हालत?

2

मॉडल के पास बचा है सिफ एक गद्दा

दरअसल, एक्‍स -प्लेबॉय बनी का हाल ही में अपने अमीर पति से तलाक हो चुका है। अपने तलाक के बाद जीवन यापन करने के लिए संघर्ष कर रही है। पति से तलाक के बाद उसके सिर्फ एक छोटा सा स्टूडियो और उसमें एक गद्दा बचा है।

तलाक के बाद जैसे-तैसे कर रही गुजारा

उसने शादी के बाद लग्जरी कारों और एक शानदार हवेली सहित एक शानदार लाइफ-स्‍टाइल बिता रही थी लेकिन अमीर पति से तलाक लेने के बाद वो अब हर दिन जैसे-तैसे गुजारा करने की कोशिश कर रही है।

सर्जरी पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे

एक्‍स प्लेब्वॉय बन्नी ननेट हैमंड लॉसचियावो अपने धनी पति के साथ एक शानदार हवेली में रहती थी। उसी ने उसे सर्जरी पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए दिया था।

सर्जरी के बाद खूब हुई थी पॉपुलर

इस सर्जरी के कारण वो बहुत लोकप्रिय हुई थी क्‍योंकि वो सर्जरी के बाद असली बार्बी डॉल की तरह दिखने लगी थी। बोटॉक्स, टैनिंग और फिलर्स के उसे बार्बी में बदलने के लिए इस्‍तेमाल किया गया था।

नहीं ले रहा पा रही बोटॉक्‍स इंजेक्‍शन

पति से तलाक के बाद वो खुद पर पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं है। उसने दावा किया कि उसने पिछले एक साल में अपने नाखूनों को मैनीक्योर नहीं किया है और बोटॉक्स इंजेक्शन भी नहीं लिया है। फिजूलखर्ची और ऐश्वर्य से भरी जिंदगी गंवाने के बाद वो संघर्ष कर रही है।

बच्‍चों को पालने के लिए शुरू किया ये काम

छह बच्चों की मां अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए जीविकोपार्जन की कोशिश में लॉस्चियावो ने ओनलीफैंस का रुख किया। महिला को उम्मीद है कि वह पैसे से अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकती है। पहले, उसने एडर्ट कंट्रेट करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह एक फ्री प्‍लेटफार्म पर रहना चाहती थी और अपनी खुद की बॉस बनना चाहती थी।

होटल में कर रही रिसेप्‍सनिस्‍ट की नौकरी

इसके अलावा उसने एक लोकल होटल में रिसेप्‍सनिस्‍ट का भी काम करती है। उसकी ये हालत है कि कभी लग्गजरी कार में घूमने वाली ये लड़की अब पैदल ही घूमती हुई नजर आती है। लॉसचियावो को कई बार प्लेबॉय मैगज़ीन के कवर पर नजर आ चुकी है। 2018 में प्लेमेट ऑफ द ईयर का ताज भी पहनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+