सूरत में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग, अमेरिका के पेंटागन का टूटेगा रिकॉर्ड, जानिए कितना आया खर्च?
डायमंड कारोबार के लिए जाना जाने वाले शहर सूरत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। गुजरात के शहर सूरत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन रही है। अब तक दुनिया में सबसे बड़ी बिल्डिंग का खिताब अमेरिका स्थित पेंटागन के पास था।
पेंटागन के पास ये खिताब पिछले 80 सालों से था। लेकिन जल्द ही अब दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग का खिताब सूरत डायमंड बोर्स (Surat Diamond Bourse) के नाम होने जा रहा है। इस बिल्डिंग के निर्माण में 32 अरब से अधिक रुपये खर्च हुए हैं।

सूरत में बन रही इस बिल्डिंग को भी हीरे के व्यापार केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बिल्डिंग को पूरा बनने में चार साल का वक्त लग गया है। कोरोना की वजह से इसे बनाने में 2 साल की देरी हुई है।
इस इमारत को 'वन स्टॉप डेस्टिनेशन' के रूप में बनाया गया है। यहां पर 65,000 से अधिक पेशेवर काम कर पाएंगे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ये 35 एकड़ में फैली हुई एक 15 मंजिला बिल्डिंग है।
इस बिल्डिंग को नौ आयताकार स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया है और यह सभी एक दूसरे से सेंट्रल स्पाइन के रूप में जुड़े हुए हैं। इसमें हीरे के व्यापार से जुड़े पॉलिशर्स, कटर्स और व्यापारी सभी के लिए सुविधाएं प्रदान की गई है। डायमंड बनाने वाली कंपनियों ने बिल्डिंग के निर्माण से पहले ही अपने ऑफिस खरीद लिए हैं।
सीएनएन ने लिखा है कि बेल्जियम के एंटवर्प शहर को दुनिया के हीरे के व्यापार केंद्र के रूप में जाना जाता है लेकिन आमतौर पर कम जाने जाने वाले सूरत में दुनिया के 90 फीसदी हीरे को तराशा जाता है।
इस बिल्डिंग का निर्माण करने वाली कंपनी के मुताबिक इसमें कुल 7.1 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा की जमीन है। इस शानदार बिल्डिंग को बनने में चार साल का वक्त लगा है। कोरोना की वजह से इसके काम में 2 साल की देरी हुई है।
इस बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम मोदी नवंबर, 2023 में करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के सीईओ महेश गढ़वी ने बताया कि वे जब ये बिल्डिंग बना रहे थे तब उन्हें नहीं पता था कि ये पेंटागन को पीछे छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि इमारत बनने से पहले ही कई लोगों ने यहां ऑफिस खरीद लिया था।












Click it and Unblock the Notifications