दुखद: 47 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस Nicki Aycox का निधन

सीडब्ल्यू के सुपरनैचुरल फिल्म में मेग मास्टर्स और टीएनटी के डार्क ब्लू में जेमी एलन जैसी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री निकी को 2020 में ल्यूकेमिया बीमारी (ब्लड कैंसर) का पता चला था।

हॉलीवुड एक्टर निकी अयॉक्स (Hollywood Actor Nicki Aycox) का 47 साल क उम्र में निधन हो गया। उनका सुपरनैचुरल मूवी में निभाया गया किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। निकी ऐकॉक्स की भाभी सुसान राब सेक्लोस्की ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा,'मेरी सुंदर, स्मार्ट, तेजतर्रार निकी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

कैंसर बीमारी के कारण निकी का निधन

कैंसर बीमारी के कारण निकी का निधन

सीडब्ल्यू के सुपरनैचुरल फिल्म में मेग मास्टर्स और टीएनटी के डार्क ब्लू में जेमी एलन जैसी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री निकी को 2020 में ल्यूकेमिया बीमारी (ब्लड कैंसर) का पता चला था। 16 नवंबर 2022 को अभिनेत्री की मृ्त्यु हो गई। निकी के निधन से फैंस काफी उदास हो गए हैं। उनकी भाभी ने पोस्ट में लिखा, निकी का जीवन अद्भुत था। वह फाइटर थीं। वह सालों से ल्यूकेमिया बीमारी से जूझ रही थीं।

कैंसर का पता चला

कैंसर का पता चला

खबर के मुताबिक Aycox ने शुरु में जब काफी बीमार थीं तो उन्होंने सोचा था कि शायद वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि, जब उन्होंने डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच कराई तो उन्हें कैंसर का पता चला। इसके बाद उन्हें कीमोथेरेपी उपचार और स्टेम सेल प्रत्यारोपण से गुजरना पड़ा था। उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट्स फैंस को देती रहती थीं।

आखिरी पोस्ट साझा की

आखिरी पोस्ट साझा की

Aycox ने 26 मार्च को अपने फैंस के साथ अपनी आखिरी पोस्ट साझा की, जहां उन्हें कीमो के बाद अस्पताल के बेड पर 80 के दशक के एक गीत को गाते हुए देखा गया था। वहीं, सुपरनैचुरल के राइटर एरिक क्रिपके ने भी रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण पोस्ट के साथ अभिनेत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राब सेलोस्की ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में निकी की मौत की पुष्टि की, साथ ही उनके पति मैट राब,अयॉक्स की तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने लिखा, कैलिफोर्निया में निकी और मैट ने एक साथ शानदार जीवन जिया। निकी को हर कोई प्यार करता था। वह एक फाइटर थीं।

(Photo Credit: Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+