'अगला नंबर पृथ्वी का है'? सूर्य पर फिर फटा सनस्पॉट प्लाज्मा, इस बार चपेट में आया शुक्र ग्रह
नई दिल्ली: हमारे सौरमंडल में ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत सूर्य में लगातार हो रहे विस्फोट चिंता का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उस पर एक विशाल सनस्पॉट प्लाज्मा फटा। जिससे सौर तूफान उठ रहा है। ये सौर तूफान अंतरिक्ष में तेजी से आगे बढ़ते हैं और रास्ते में आने वाले ग्रहों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य के अध्ययन के लिए एक स्पेसशिप काफी वक्त पहले भेजा था, जिसने हाल ही में वहां से कोरोनल मास इजेक्शन यानी CME को निकलते हुए देखा।

तीन दिन में शुक्र पर पहुंचा
वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से सूर्य में लगातार विस्फोट हो रहे। जिस वजह से कोरोनल मास इजेक्शन भी हो रहा। पिछले एक हफ्ते में ये दूसरा बड़ा CME है। नासा के एयरक्राफ्ट से भेजे गए डेटा के विश्लेषण से पता चला कि 30 अगस्त को सूर्य के अंदर विस्फोट हुआ था, वहां से जो मास इजेक्शन हुआ, वो तीन दिन बाद शुक्र ग्रह पर पहुंचा। उसको वो बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। इसके बाद से ये सवाल उठ रहे कि क्या अगला नंबर पृथ्वी का है?

'ये आम घटना नहीं'
मामले में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी के भैतिकी विज्ञानी जॉर्जो हो ने कहा कि हाल ही में सूर्य पर कई विस्फोट हुई हैं। वैसे देखने में ये सामान्य लगता है, लेकिन ये कोई आम घटना नहीं है। 5 सितंबर को सूर्य पर सबसे बड़े तूफानों में से एक लर एनर्जेटिक पार्टिकल तूफान आया था। अभी इसका ज्यादा असर पृथ्वी पर तो नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

सैटेलाइट होंगे प्रभावित
वैज्ञानिकों के मुताबिक सौर तूफान पृथ्वी की ओर आया तो सबसे ज्यादा हमारे सैटेलाइट इससे प्रभावित होंगे। इसके अलावा पावर ग्रिड पर भी इसका असर पड़ सकता है। पिछले सौर तूफान की वजह से ही गैलेक्सी 15 सैटेलाइट से संपर्क टूट गया था। इसके अलावा ये सौर तूफान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को भी प्रभावित कर सकता है।

अगले हफ्ते फिर से देगा टेंशन
नासा की स्टडी के मुताबिक हाल ही में सूर्य पर जो विस्फोट हुआ था, उसकी वजह से सनस्पॉट रीजन AR3088 था। पहले तो उसका फोकस पृथ्वी पर ही था, लेकिन जब ये पृथ्वी से आगे की ओर बढ़ा तो और ज्यादा शक्तिशाली हो गया। वैसे इस बार तो हमारा ग्रह इससे बच गया, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अगले हफ्ते से फिर से पृथ्वी पर फोकस करेगा। जिसका सीधा प्रभाव हम पर पड़ेगा।

आधी उम्र पूरी कर चुका है सूर्य
आपको बता दें कि हाल ही में सूर्य की उम्र को लेकर एक रिसर्च हुई थी, जिसमें पता चला कि 4.57 अरब वर्ष पूरा करने के साथ सूर्य लगभग अपनी आधी उम्र से गुजर रहा है। सूर्य का सौर चक्र अभी भी चरम है, जिसकी वजह से लगातार वहां से CME देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications