Sunita Williams को मिलेगा महज ₹430 प्रतिदिन का भत्ता, जानिए NASA के क्या है नियम, कम वेतन पर छिड़ा विवाद

Sunita Williams: पिछले 9 महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसे हुए अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौट आए हैं। दुनिया भर के लोग सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरे की तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दोनों वैज्ञानिकों को ओवरटाइम वेतन का भुगतान करने की पेशकश की है।

Sunita Williams

ओवरटाइम वेतन पर विवाद

वहीं अब ओवरटाइम वेतन के तौर पर मिलने वाले अमाउंट को लेकर चर्चा छिड़ गया है। नासा के मुताबिक उन दोनों वैज्ञानिकों को महज 5 डॉलर प्रतिदिन के दर से ओवरटाइम वेतन का भुगतान किया जाएगा। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। कुछ लोगों का मानना है कि ये रकम बहुत कम है।

नासा के नियम और वेतन विवाद

जब व्हाइट हाउस में एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या इन अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त वेतन मिलेगा, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, "मुझे इस बारे में किसी ने नहीं बताया। अगर जरूरत पड़ी, तो मैं अपनी जेब से भुगतान करूंगा।"

नासा के नियमों के अनुसार

नासा के अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी सरकार के कर्मचारी होते हैं और उन्हें एक निश्चित वेतन मिलता है।
उन्हें अतिरिक्त समय, वीकेंड या छुट्टी के लिए कोई अलग वेतन नहीं दिया जाता।
केवल 5 डॉलर (₹430) प्रतिदिन का भत्ता ही दिया जाता है।

278 दिनों का भुगतान मात्र ₹1.22 लाख

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरे को उनके 278 दिनों के अतिरिक्त समय के बदले सिर्फ $1,430 (₹1,22,980.50) मिलेंगे। जब ट्रंप को यह बताया गया तो उन्होंने चौंकते हुए कहा, "क्या बस इतना? ये तो बहुत कम है, उनके बलिदान को देखते हुए!"

ये भी पढ़ें Sunita Williams को क्‍या मिल सकता है भारत रत्‍न? क्‍या हैं नियम और शर्ते

9 दिन की यात्रा बनी 9 महीने की परेशानी

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरे को जून 2024 में सिर्फ एक हफ्ते के मिशन पर भेजा गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बोइंग स्पेसक्राफ्ट उन्हें सही समय पर वापस नहीं ला सका। इसके चलते वे 9 महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसे रहे।

ट्रंप ने इसके लिए बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया

स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए 19 मार्च को विलियम्स और विलमोरे की सफल वापसी हुई। ट्रंप और मस्क ने इस संकट के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। और आरोप लगाया कि उन्होंने इन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें Sunita Williams Biopic: क्या सुनीता विलियम्स पर बनेगी बायोपिक? कौन सी एक्ट्रेसेस का नाम आया सामने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+