Sunita Williams Biopic: क्या सुनीता विलियम्स पर बनेगी बायोपिक? कौन सी एक्ट्रेसेस का नाम आया सामने?

Sunita Williams Biopic: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद अब सकुशल धरती पर लौट आए हैं। गत 19 मार्च 2025 की सुबह ही कुल 4 लोगों ने अंतरिक्ष से धरती पर वापसी की है।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष की कहानी
आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सिर्फ 8 दिनों के लिए नासा के मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनको करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ गया था।

Sunita Williams Biopic

सुनीता विलियम्स की पर्सनल जिंदगी

आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स की पर्सनल जिंदगी भी अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया से कम रोमांचक नहीं है। हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें अंतरिक्ष की चुनौतियों से भरी कहानियां दिखाई गई हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग सुन्न हो सकता है।

सुनीता विलियम्स पर बायोपिक बनाने का प्लान

इन फिल्मों में अंतरिक्ष यात्रियों की जिंदगी की कठिनाइयों को विस्तार से दिखाया गया है। कोई भी ये सोच तक नहीं सकता कि किसी भी इंसान के लिए शून्य में करीब 9 महीने तक रहना कितना मुश्किल भरा हो सकता है। इसी बीच चर्चा है कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में कई दिग्गज फिल्ममेकर्स सुनीता विलियम्स पर बायोपिक बनाने का प्लान कर रहे हैं।

Take a Poll

सुपरस्टार चिरंजीवी ने सुनीता विलियम्स को लेकर कही ऐसी बात

-हालांकि किसी भी बैनर ने इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन संभावना जताई जा रही है सुनीता विलियम्स पर बायोपिक बन सकती है। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड एक्टर आर माधवन सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का अंतरिक्ष से धरती पर वापस स्वागत करने वाले पहले लोगों में से थे। वहीं चिरंजीवी ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी को एक सच्ची ब्लॉकबस्टर फिल्म कहा है।

-अंतरिक्ष से वापस आए दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने के लिए चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- पृथ्वी पर वापस आने पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण 'घर' वापसी। 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए और 286 दिनों के बाद, पृथ्वी के चारों ओर आश्चर्यजनक 4577 परिक्रमाएं करने के बाद वापस लौटे हैं।

-चिरंजीवी ने कहा है- आपकी कहानी बेमिसाल नाटकीय, पूरी तरह से नर्वस करने वाली, अविश्वसनीय रूप से रोमांचक थ्रिलर और अब तक की सबसे बड़ी साहसिक कहानी है। एक सच्ची ब्लॉकबस्टर। आपको ढेर सारी शक्ति मिले!!! @Astro_Suni उन्हें वापस लाने के लिए #SpaceXDragon #Crew9 को बधाई। #SunitaWilliams।

बॉलीवुड में अंतरिक्ष को लेकर सिनेमा

-कई बॉलीवुड फिल्मों में अंतरिक्ष कनेक्शन को काफी अच्छे से दिखाया गया है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'पीके' से लेकर आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' तक में स्पेस दर्शन कराया गया है।

-वहीं साल 1967 में बनी फिल्म 'चांद पर चढ़ाई' में दारा सिंह ने दमदार अभिनय किया था। ये फिल्म अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के मिशन पूरा होने से दो साल पहले बनी थी। हिंदी में इस फिल्म ने पहली साइंस फिक्शन मूवी का दर्जा हासिल किया है।

-साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' भी अंतरिक्ष और एलियन पर आधारित थी। अक्षय कुमार और विद्या बालन की मूवी 'मिशन मंगल' हो या फिर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जीरो' में, जिसमें चांद की सैर कराई जाती है। शाहरुख खान अपनी फिल्म स्वदेश की शूटिंग नासा में कर चुके हैं।

-अब कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स को लेकर भी बॉलीवुड में जल्द ही बायोपिक बनाई जाएगी। हालांकि इस फिल्म को कौन सा प्रोडक्शन हाउस बनाएगा या फिर इसमें मुख्य किरदार को कौन निभाएगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+