Sunita Williams की स्पेस से 9 माह बाद वापसी, ट्रंप बोले- 'वादा किया, निभाया', जानें Elon Musk का पहला रिएक्शन

Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आखिरकार सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी कर ली। 19 मार्च की तड़के 3:27 AM (भारतीय समय) पर उनका स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) कर गया।

Dragon कैप्सूल को रिकवरी पोत द्वारा सफलतापूर्वक पानी से बाहर निकाला गया। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले निक हेग, फिर बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया। सभी चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ पाए गए। सुनीता की वापसी पर सामने आया ट्रंप का रिएक्शन?

Sunita Williams Return Safely

Donald Trump Elon Musk Reaction: 'वादा किया, वादा निभाया'

व्हाइट हाउस की ओर से X (पूर्व में ट्विटर) कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वादा किया, वादा निभाया! 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज वे सुरक्षित अमेरिका की खाड़ी में उतर गए। उधर, एलन मस्क (SpaceX के संस्थापक) ने कहा कि NASA और SpaceX टीमों को सफल स्प्लैशडाउन के लिए बधाई! एक और अंतरिक्ष यात्री की सुरक्षित वापसी के लिए शानदार काम किया गया।

कैसे फंसे थे अंतरिक्ष में?

5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल से 8 दिन के मिशन पर रवाना हुए थे। लेकिन हीलियम लीक और तकनीकी खराबियों के कारण स्टारलाइनर वापस नहीं आ सका। नासा ने SpaceX के Crew Dragon से उनकी वापसी की योजना बनाई, लेकिन इसमें भी देरी होती रही। आखिरकार 19 मार्च 2025 को उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।

9 महीने में क्या-क्या किया?

  • 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा की। 195 मिलियन किमी (121 मिलियन मील) की यात्रा की।
  • महिला अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया।
  • अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रयोगों और मरम्मत कार्यों में व्यस्त रहीं।

भारत में जश्न, गुजरात के झूलासन में आरती और पटाखे

सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर उनके पैतृक गांव झूलासन (गुजरात) में जश्न मनाया गया। लोगों ने आरती की, मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी गईं।

9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी इतिहास में दर्ज हो गई। यह मिशन NASA और SpaceX के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। भारत और अमेरिका में जश्न का माहौल है और उनकी सफलता भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक नई प्रेरणा बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+