Sultan Ibrahim: मलेशिया के नये महाराज बने सुल्तान इब्राहिम, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक.. जानिए कौन हैं?
Sultan Ibrahim of Johor sworn in as new king of Malaysia: अरबपति सुल्तान इब्राहिम ने बुधवार को कुआलालंपुर के राष्ट्रीय महल में आयोजित एक समारोह में मलेशिया के नए महाराज के रूप में शपथ ले ली है।
सुल्तान इब्राहिम ने शाही परिवारों के अन्य सदस्यों, मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम और कैबिनेट सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में कार्यालय की उद्घोषणा के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। नए राजा का राज्याभिषेक समारोह बाद में आयोजित किया जाएगा।

मलेशिया की अनूठी घूर्णी राजशाही प्रणाली के तहत, देश के नौ शाही परिवारों के प्रमुख हर पांच साल में बारी-बारी से राजा बनते हैं, जिन्हें "यांग डि-पर्टुआन एगोंग" (वह जिसे भगवान बनाया जाता है) के रूप में जाना जाता है।
कौन हैं नये राजा सुल्तान इब्राहिम?
65 साल के सुल्तान इब्राहिम, मलेशिया के ऐतिहासिक राज्य जोहोर से हैं, जिनकी सल्तनत 16वीं शताब्दी से चली आ रही वंशावली का दावा करती है।
अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाने वाले, सुल्तान इब्राहिम अक्सर मलेशिया के राजनीतिक मुद्दों पर बोलते रहे हैं। उन्होंने कहा है, कि मौजूदा प्रधानमंत्री के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में कहा गया है, कि सिंगापुर स्ट्रेट्स टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में, इब्राहिम ने कहा था, कि वह "कठपुतली राजा" के रूप में सिंहासन पर पांच साल बर्बाद नहीं करना चाहेंगे, बल्कि भ्रष्टाचार से लड़ने और देश में एकता को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, सुल्तान इब्राहिम के पास लक्जरी कारों और मोटरबाइकों का एक काफिला मौजूद है और उनके पास रियल एस्टेट से लेकर जोहोर के तट पर 100 अरब डॉलर की चीन समर्थित फॉरेस्ट सिटी परियोजना में हिस्सेदारी तक, अलग अलग व्यावसायिक काम हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घर से कुछ ही दूरी पर हवाई अड्डा है, जहां उनके परिवार के निजी जेट विमानों के बेड़े में तीन गल्फस्ट्रीम और एक सोने और नीले रंग का बोइंग 737 खड़े रहते है।
सुल्तान ने सार्वजनिक रूप से संबंधों को मजबूत करने के लिए जोहोर और पड़ोसी देश सिंगापुर के बीच एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की वकालत की है, और पिछले साल उन्होंने कहा था, कि उन्होंने मलेशिया और शहर-राज्य के बीच रुकी हुई हाई-स्पीड रेल परियोजना को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। जोहोर एकमात्र सल्तनत है, जिसे अपनी निजी सेना बनाए रखने की अनुमति है, जो 1957 में देश की आजादी से पहले मलाया संघ में शामिल होने के राज्य के सौदे का हिस्सा था।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है, कि सिंगापुर की सरकार और व्यापारिक साझेदारों, जिनमें चीन के सबसे बड़े रियर एस्टेटस डेवलपर्स में से एक शामिल हैं, उनके साथ घनिष्ठ संबंधों के साथ, मलेशिया के नये राजा सुल्तान, किसी भी पिछले मलेशियाई राजा की तुलना में घरेलू और विदेशी नीति, दोनों पर ज्यादा प्रभाव डालने के लिए काम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications