Earthquake: पनामा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.6 रही तीव्रता
पनामा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। अभी तक जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

मध्य अमेरिकी देश पनामा के कैरेबियन सागर में बुधवार रात तेज भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक पनामा-कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियन सागर में बुधवार रात 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक कोई चोट या क्षति की जानकारी नहीं मिल पायी है।
यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप पनामा के प्यूर्टो ओबाल्डा से लगभग 41 किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पूर्व में केंद्रित था। एपिसेंटर 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था।












Click it and Unblock the Notifications