अब मृत सागर के पास मिली अजीबोगरीब गुफा, क्या है अंदर मिले खजाने का राज?
मृत सागर के पास शोधकर्ताओं को एक गुफा मिली, जिसके अंदर से कुछ खजाना मिला है। ये यहूदी विद्रोह से जुड़ा माना जा रहा।

इजरायल में शोधकर्ताओं की एक टीम मृत सागर के पास पुराने अवशेषों की खोज कर रही थी। तभी उन्हें वहां पर एक रहस्यमयी गुफा मिली। उसके अंदर जब वो पहुंचे तो हैरान रह गए। वहां पर एक बेशकीमती खजाना छिपा हुआ था। अब उसकी गुत्थी सुलझा ली गई है। (फोटो साभार- Israel Antiquities Authority)

2200 साल पुराने सिक्के
इजरायल एंटिक्विटीज अथॉरिटी के मुताबिक खोजकर्ताओं को रेगिस्तान में एक गुफा मिली। उसके अंदर 2200 साल पुराने चांदी के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के यहूदी विद्रोह से जुड़े थे। ऐसे में इनकी जांच से उस दौर की कई चीजों के बारे में पता चलेगा। अभी उस इलाके में और खोजबीन की जा रही।

अलग-अलग आकृतियां बनीं
अथॉरिटी ने बताया कि उनको जूडियन रेगिस्तान में मुराबा के पास गुफा मिली है। वहां पर एक लकड़ी का बॉक्स था। जिसमें 15 सिक्के मिले। सभी सिक्के शुद्ध चांदी से निर्मित लग रहे, जिस पर अगल-अलग तरह की आकृतियां बनी हुई हैं। जांच पर ये भी पता चला कि ये मैकाबियन विद्रोह से 10-15 साल पहले के सिक्के हैं, जो 160-160 ईसा पूर्व हुआ था। उस वक्त जान बचाने के लिए लोगों ने इस खजाने को गुफा में छिपाया होगा। ये बहुत दुर्गम जगह है, ऐसे में किसी की नजर में नहीं आया।

शोधकर्ता ने क्या कहा?
इजरायल एंटिक्विटीज अथॉरिटी के ईटन क्लेन के मुताबिक जब भी हमें किसी गुप्त जगह पर सिक्कों का जखीरा मिलता है, तो वो हमें युद्ध की कहानी सुनाते हैं। आमतौर पर लोग अपनी कमाई को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन जब युद्ध जैसे हालात में जान बचाना सबसे ज्यादा जरूरी रहता है, तो वो इसे छिपा देते हैं, जो सदियों बाद हमको मिलते हैं।

थ्योरी पर उठे सवाल
क्लेन के मुताबिक हो सकता है जिस शख्स ने गुफा में सिक्के छिपाए वो युद्ध में मारा गया, तभी इसे लेने कोई नहीं आया और अब 2200 साल बाद ये हमारे हाथ लगे। वहीं इजराइल के दावे पर यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा में प्राचीन इतिहास के सीनियर लेक्चरर बेनेदिक्त एक्हार्डर्ट ने कहा कि शोधकर्ता जो कह रहे, वो महज एक अनुमान है। इसके पीछे कई कहानियां हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications