पॉर्न स्‍टार डैनियल्‍स के करीबी दोस्‍त ने सुनी ट्रंप और पॉर्न स्‍टार के बीच फोन पर हुई बात

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और पॉर्न स्‍टार्स के साथ उनके अफेयर्स की खबरों पर किसी तरह से कोई विराम नहीं लग रहा है। पिछले दिनों एक और पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स ने दावा किया था कि ट्रंप ने उन्‍हें चुप रहने के लिए पैसे दिए थे।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और पॉर्न स्‍टार्स के साथ उनके अफेयर्स की खबरों पर किसी तरह से कोई विराम नहीं लग रहा है। पिछले दिनों एक और पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स ने दावा किया था कि ट्रंप ने उन्‍हें चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। अब डैनियल्‍स के एक करीबी दोस्‍त ने कहा है कि जिस समय वह राष्‍ट्रपति ट्रंप से बात कर रही थीं, उन्‍होंने उनकी बातचीत को करीब से सुना था। उनके दोस्‍त की मानें तो फोन कॉल को सुनकर ही पता लग गया था कि स्‍टॉर्मी और और ट्रंप के बीच सेक्‍सुअल रिलेशनशिप थी। स्‍टॉर्मी के दोस्‍त ने उनकी उन कोशिशों का भी समर्थन किया है जिसके तहत वह 130,000 डॉलर की मिली रकम को लौटाने को तैयार हैं।

Stormy Daniels.jpg

ट्रंप ने दिया था फ्लैट का ऑफर

स्‍टॉर्मी के करीबी दोस्‍त 56 वर्षीय पॉर्न फोटोग्राफर कीथ मुनयान उन चार लोगों में शामिल हैं जिन्हें एक एग्रीमेंट में रखा गया है और जो ट्रंप और स्‍टॉर्मी के बीच के रिश्‍तों के बारे में जानते हैं। कीथ ने वॉशिंगटन पोस्‍ट को दिए इंटरव्‍यू में बताया है कि स्‍टॉर्मी और ट्रंप की मुलाकात साल 2006 में एक गोल्‍फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी जो लेक ताहोए में हो रहा था। ट्रंप ने स्‍टॉर्मी को रियल्‍टी टीवी शो द अप्रेंटिस में काम दिलाने की पेशकश थी। साथ ही टैंपा में स्थित ट्रंप टॉवर में फ्लैट का भी ऑफर दिया गया था। कीथ ने वही सारी बातें वॉशिंगटन पोस्‍ट को बताई हैं जो स्‍टॉर्मी पहले ही एक मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में कही हैं। मुनयान ने बताया कि ट्रंप, स्‍टॉर्मी को उस समय कॉल करते थे जब कीथ लॉस एंजिल्‍स के पास ही अपने एक स्‍टूडियो में काम कर रहे होते थे। स्‍टॉर्मी ने यह घर साल 2006 और 2008 में किराए पर दिया था।

पहली कॉल साल 2006 में

ट्रंप की पहली कॉल साल 2006 में आई थी और स्‍टॉर्मी ने उन्‍हें बताया कि ट्रंप से उनकी मुलाकात कहां हुई थी। कीथ की मानें तो उन्‍होंने ट्रंप और स्‍टॉर्मी के बीच जितनी भी बातें सुनीं सभी निश्चित तौर पर सेक्‍स से ही जुड़ी थीं। पॉर्न स्टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स ने ट्रंप से जुड़े अफेयर्स का खुलासा करके अमेरिकी राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। स्‍टॉर्मी का कहना है कि जो पैसा अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से उन्हें दिया गया है वो वापिस करने को तैयार हैं ताकी वह खुलकर इस पर बातें कर पाएं। आपको बता दें बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से उन्हें 130,000 डॉलर (8 करोड़ रुपयों से ज्यादा) दिए गए थे। ट्रंप के प्राइवेट वकील ने ट्रंप की तरफ से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए अपनी होम इक्विटी फंड का प्रयोग किया था। उन्होंने यह जानकारी सीएनएन को दी थी। ट्रंप के अधिवक्ता कोहेन ने शुक्रवार को एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि वह रकम मेरे होम इक्विटी लाइन से उसी बैंक में मेरे एलसीसी अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+