मुफ्त कपड़ों के लिए मची भगदड़, 23 की मौत
नयी दिल्ली। मुफ्त के कपड़ों के लिए 23 लोेगों मे अपनी जिंदगी गंवा दी। बंग्लादेश में मचे भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। भगदड़ बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर में उस वक्त मचा जब वहां मुफ्त कपड़े बांटे जा रहे थे। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं।

लोग रमजान के पवित्र महीने में मुफ्त उपहार और कपड़े लेने के लिए एक व्यापारी के घर के बाहर इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद पहले लेने की होड़ में वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं ये आंकड़ा अभी और बढ़ने के आसार है, क्योंकि अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों में कईयों की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 2002 में भी एक कपड़ा फैक्ट्री में इसी तरह की भगदड़ मचने से करीब 40 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications