श्रीलंका के मंत्री प्रेमिता बंडारा CDS Gen अनिल चौहान से मिले, भारत के सहयोग की सराहना की

श्रीलंका के रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने गुरुवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की।

श्रीलंका (Sri Lanka) के रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून (Premitha Bandara Tennakoon) ने गुरुवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान भारत की तरफ से श्रीलंका सशस्त्र बलों को निरंतर समर्थन की सराहना की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में श्रीलंका के मंत्री ने मजबूत औद्योगिक आधार स्थापित करने में भारत की प्रभावशाली प्रगति की प्रशंसा की।

cds and sri lanka minister

श्रीलंका की हमेशा मदद करता है भारत
बता दें कि, आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हर संभव मदद करने की कोशिश में भारत जुटा हुआ है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा ने कहा था कि अभी तक भारत ही एकमात्र देश है, जिसने इस संकट में श्रीलंका की मदद की है। पिछले कुछ महीनों में भारत से श्रीलंका को दिए जाने वाले कर्ज में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चालू वर्ष के पहले चार महीनों में भारत ने श्रीलंका को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है।

photo

मदद करने के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा
इस साल के पहले चार महने (जनवरी से अप्रैल 2022) के बीच भारत ने श्रीलंका को 37.69 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। वहीं चीन से इस अवधि में श्रीलंका को 6.77 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला है। श्रीलंका के वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत से 37.69 करोड़ डॉलर का कर्ज एक जनवरी से 30 अप्रैल 2022 की अवधि के दौरान मिला है। भारत के बाद एशियाई विकास बैंक (ADB) 35.96 करोड़ डॉलर के साथ श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा कर्जदाता रहा है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+