श्रीलंका में बदतर हुए हालात, 5 दिन से पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे ट्रक ड्राइवर की मौत

कोलंबो, 23 जून: श्रीलंका में हालात दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक ओर जहां श्रीलंका के लोग खाने-पीने की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी लोगों को ईधन की भारी कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को तेल लेने के लिए दिनों तक कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। श्रीलंका के पश्चिमी राज्य में एक पेट्रोल पंप पर 5 दिनों तक लाइन में खड़े रहने के बाद 63 साल के एक ट्रक ड्राइवर की मौत की खबर सामने आ रही है।

sri lanka Truck Driver Dies After Waiting For 5 Days In Queue At Fuel Station

'डेली मिरर' अखबार की खबर के मुताबिक, कतारों में मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है और सभी पीड़ित 43 से 84 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष थे। अखबार ने बताया कि कतार में लगने के दौरान जान गंवाने वाले अधिकतर लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। एक हफ्ते पहले कोलंबो के पानादुरा में एक ईंधन केंद्र पर कई घंटों तक कतार में इंतजार करते हुए 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि तिपहिया वाहन में कतार में इंतजार करते हुए उस व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।

कर्ज में डूबे द्वीपीय राष्ट्र में ईंधन की खरीद के लिये लाइन में लगने के दौरान हुई यह 10वीं मौत है। लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाला यह खूबसूरत देश इस समय आजादी के बाद के 70 से ज्यादा सालों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका में फ्यूल की जबरदस्त कमी हो गई है, और खाने-पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। साथ ही देश दवाओं की भारी कमी का भी सामना कर रहा है।

राज्य के कर्मचारियों को आगामी खाद्य संकट को कम करने के उपाय के रूप में शुक्रवार की छुट्टी के दौरान कृषि गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोक प्रशासन मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा कि ईंधन की कमी और इसके परिणामस्वरूप परिवहन कठिनाइयों से निपटने के उपाय के रूप में राज्य क्षेत्र के कर्मचारियों को 17 जून से शुक्रवार को छुट्टी के रूप में मानने की अनुमति है। यह अगले तीन महीने तक लागू रहेगा। यातायात की दिक्कतों के चलते शुक्रवार को सभी स्कूलों में विशेष अवकाश दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+