Sri Lanka: भारत दौरा खत्म करते ही श्रीलंकन राष्ट्रपति ने किया चीन जाने का ऐलान, दिसानायके की कैसी डिप्लोमेसी?

Sri Lanka News: श्रीलंका में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भारत को चुनने के बाद, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जनवरी के मध्य में चीन के आधिकारिक दौरे की अपनी योजना की घोषणा कर दी है।

यह घोषणा मंगलवार और बुधवार को चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (CPPCC) की राष्ट्रीय समिति की उपाध्यक्ष किन बोयोंग के साथ उनकी बैठक के बाद की गई है। बैठक में, दिसानायके ने चीन की बहु-अरब डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत हाई-क्वालिटी वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए द्वीप राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

anura kumara dissanayake

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कैंडी में संवाददाताओं से कहा, "मैं जनवरी के मध्य में चीन जा रहा हूं।"

श्रीलंकन राष्ट्रपति ने चीन जाने की घोषणा उस वक्त की है, कि जब पिछले हफ्ते ही दिसानायके ने भारत की यात्रा की थी, जिसमें उनकी मुलाकात भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई थी। माना जा रहा है, कि भारत से लौटते ही चीन की यात्रा का ऐलान करना, उनकी भारत और चीन के बीच संबंध को बैलेंस रखने की नीति के मुताबिक है।

दिसानायके की भारत यात्रा के बाद चीन की प्रतिक्रिया कैसी थी?

आपको बता दें, कि BRI एक मेगा कनेक्टिविटी परियोजना है, जो चीन को दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ती है। भारत BRI का विरोध करता रहा है, जो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक पसंदीदा परियोजना है, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में निवेश के साथ चीन के वैश्विक प्रभाव को आगे बढ़ाना है।

नई दिल्ली ने चीन द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के माध्यम से 60 बिलियन अमरीकी डॉलर की लागत से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का निर्माण करने के लिए विरोध किया है, जिसे बीआरआई की प्रमुख परियोजना बताया जा रहा है और भारत का कहना है, कि ये उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है।

भारत, बीआरआई परियोजनाओं की आलोचना करने में मुखर है और कहता है, कि किसी भी प्रोजेक्ट को सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय मानदंडों, सुशासन और कानून के शासन पर आधारित होना चाहिए और खुलेपन, पारदर्शिता और वित्तीय स्थिरता के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों ने बीआरआई पर चिंता जताई है क्योंकि चीन ने बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए छोटे देशों को भारी कर्ज दिया है, बिना इस बात पर विचार किए कि वे पैसे वापस कर पाएंगे या नहीं। चीन पहले ही श्रीलंका को भारी-भरकम कर्ज के जाल में फंसाकर उससे हंबनटोटा बंदरगाह 99 सालों के लिए छीन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+