बॉयफ्रेंड के लिए समुद्र लांघकर भारत आई लड़की, श्रीलंकन प्रेमिका ने आंध्र प्रदेश के लड़के से रचाई शादी

Sri Lankan woman married an Indian man: आजकल ऐसा लग रहा है, कि सरहद पार जाकर शादी करने का नया ट्रेंड चला है और पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और पाकिस्तान गई भारत की अंजू के बाद अब श्रीलंका की एक लड़की ने भारतीय लड़के से शादी रचाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी और वो हिंद महासागर पार कर शादी करने के लिए भारत आ गई। 25 साल की श्रीलंकाई महिला विकनेश्वरी शिवकुमारा पर्यटक वीजा पर भारत आई थी।

india sri lanka love story

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकनेश्वरी शिवकुमारा ने आंध्र प्रदेश के रहने वाले 28 साल के प्रेमी लक्ष्मण से वेंकटगिरिकोटा शहर में शादी कर ली है। हालांकि, उनका वीज़ा 6 अगस्त को समाप्त हो रहा है और आव्रजन नियमों के मुताबिक, चित्तूर जिला पुलिस ने विकनेश्वरी को नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने श्रीलंकन महिला को नोटिस उस वक्त भेजा है, जब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें वायरल होने लगीं।

श्रीलंका से आई थी आंध्र प्रदेश

श्रीलंका की विकनेश्वरी शिवकुमारा, 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश पहुंची थी और 20 जुलाई को दोनों ने एक मंदिर में शादी की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि विकनेश्वरी और लक्ष्मण 2017 में फेसबुक पर मिले थे और फिर उनमें प्यार हो गया था। लक्ष्मण के परिवार के आशीर्वाद से इस जोड़े की शादी हुई है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, कि विकनेश्वरी ने भारतीय नागरिकता की इच्छा जताई है और फिलहाल अपनी वीजा की अवधि को बढ़वाने की कोशिश कर रही है। भविष्य में संभावित कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए, पुलिस ने इस जोड़े को अपनी शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने की सलाह दी।

जिला पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने विकनेश्वरी को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया और मानदंडों के बारे में जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+