श्रीलंका में स्थिति चिंताजनक, रक्षा मंत्रालय का आदेश- हिंसा फैलाने वालों को देखते ही गोली मारो
कोलंबो, मई 10। श्रीलंका में गृहयुद्ध की स्थिति लगातार बन रही है। महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद इस देश में हालात खराब होते ही जा रहे हैं। राष्ट्रपति शासन के बीच सड़कों पर दंगाईयों का खुला राज हो रहा है और सार्वजनिक संपत्ति को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने शूट एट साइट के ऑर्डर दे दिए हैं। यानि कि अब कोई भी दंगाई अगर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हुई दिखेगा तो उसे मौके पर ही गोली मार दी जाएगी।

महिंदा राजपक्षे के घर में लगा दी थी आग
आपको बता दें कि सोमवार को श्रीलंका के कई शहरों में हिंसा हुई थी, जिसमें एक सांसद समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर में दंगाईयों ने आग लगा दी थी। कल की हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हिंसा महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हुई थी। कहा जा रहा है कि हिंसा करने वाले महिंदा राजपक्षे के ही समर्थक हैं।
राष्ट्रपति ने शांति की अपील
श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वो इस तरह की हिंसक घटनाओं को अंजाम ना दें और शांति बनाएं रखें। वहीं राष्ट्रपति ने सुरक्षाबलों से अपील की है कि आम नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई ना की जाए। बता दें कि सोमवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद अगले दिन सुबह तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications