PM रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति पहले ही भागे

कोलंबो, 09 जुलाई: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका गृह युद्ध की कगार पर खड़ा है। इसी बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद स्पीकर को देश की कमान सौंपी जा सकती है। वह नए नेता का चुनाव होने तक इस पद को संभालेंगे। श्रीलंका राजनीतिक नेताओं से कहा कि वह नई सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए तैयार हैं। रानिल विक्रमसिंघे ने हाल ही में महिंद्रा राजपक्षे के बाद देश की कमान संभाली थी।

Recommended Video

    Sri Lanka Crisis: President Gotabaya Rajapaksa आवास छोड़ क्यों भागे | वनइंडिया हिंदी |*International
     Sri Lanka Crisis Ranil Wickremesinghe resigns as Prime Minister of Sri Lanka

    रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एक ट्वीट किया है। पूर्व पीएम ने ट्वीट में कहा कि आज पार्टी नेताओं की बैठक में सभी नागरिकों की सुरक्षा समेत सरकार की निरंतरता को सुनिश्चित करने के लिए सर्वदलीय सरकार बनाने का फैसला लिया गया। मैं इस फैसले को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

    वहीं स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के घर पर हुई बैठक के बाद सांसद हर्षा डी सिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि मीटिंग में तय हुआ कि राष्ट्रपति और पीएम तुरंत पद छोड़ें। अधिकतम 30 दिन के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्ति किया जाए। अगले कुछ दिनों में अंतरिम सर्वदलीय सरकार की नियुक्त की जाए और जल्द चुनाव कराए जाएं।

    स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के घर जूम पर हुई नेताओं की बैठक में मौजूदा संकट को दूर करने के लिए राष्ट्रपति और पीएम को पद से हटाने की बात रखी थी। जिसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को कहा कि वह इस्तीफा देने के इच्छुक हैं ताकि देश में सर्वदलीय सरकार गठित करने के लिये रास्ता बन सके। इसके बाद अब रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    श्रीलंका का आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। सरकार ने एहतियात बरतते हुए 15 जुलाई तक सभी स्कूलों के साथ-साथ चार स्टेट यूनिवर्सिटी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।मौजूदा हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति गोयबाया राजपक्षे परिवार समेत राष्ट्रपति भवन छोड़ चुके हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रीलंकाई मीडिया दावा कर रही है कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपति के सूटकेट नेवी के जहाज में रखे जा रहे हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+