व्हाइट हाउस में फूट! कमला हैरिस के करीबियों की छुट्टी, क्या उप-राष्ट्रपति पद से भी होने वाली है विदाई?

कमला हैरिस और जो बाइडेन के बीच की खाई बढ़ती जा रही है और ऐसी रिपोर्ट है कि, कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट में भेजा जा सकता है।

वॉशिंगटन, दिसंबर 04: व्हाइट हाउस में दरार बढ़ता जा रहा है और अब इस बात के पुख्ता संकेत मिलने लगे हैं कि जो बाइडेन और कमला हैरिस के बीच की खाई काफी बढ़ गई है। अमेरिकन मीडिया ने ऐसे संकेत दिए हैं कि, कमला हैरिस के अधिकार काफी कम कर दिए गये हैं और अब उनकी व्हाइट हाउस से विदाई भी हो सकती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस के मुख्य प्रवक्ता और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले सायमोन सेंडर्स की व्हाइट हाउस से छुट्टी कर दी गई है और अब सवाल ये है कि, क्या कमला हैरिस की भी कुर्सी जाने वाली है?

कमला हैरिस की करीबी की छुट्टी

कमला हैरिस की करीबी की छुट्टी

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कमला हैरिस को बहुत बड़ा झटका देते हुए उनके मुख्य प्रवक्ता और बेहद करीबी सायमोन सेंडर्स की छुट्टी कर दी गई है और इसी महीने व्हाइट हाउस में उनका काम खत्म हो जाएगा। ऐसी रिपोर्ट है कि, सायमोन सेंडर्स की जगह जोवानी ऑर्टिज को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कार्यालय में शीर्ष कम्युनिकेशन अधिकारी की भूमिका दी जाने वाली। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है। हालांकि, उपराष्ट्रपति कार्यालय ने शीर्ष संचार भूमिका के लिए ऑर्टिज की संभावित नियुक्ति की रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि यह सच नहीं है।

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

हालांकि, उप-राष्ट्रपति कार्यालय ने भले ही ऑर्टिज की नियुक्ति की रिपोर्ट का खंडन किया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। जिससे साफ जाहिर होता है कि उपराष्ट्रपति कार्यालय और व्हाइट हाउस के बीच काफी ज्यादा दरार आ चुका है। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरिस के मुख्य प्रवक्ता सिमोन सैंडर्स इस साल के अंत तक नौकरी छोड़ देंगे। सैंडर्स के बाहर निकलने की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि "वह हमेशा इस बिडेन-हैरिस परिवार का हिस्सा रहेंगे।"

कमला हैरिस दरकिनार

कमला हैरिस दरकिनार

कमला हैरिस की मुख्य प्रवक्ता की विदाई के साथ ही तय हो गया है कि, व्हाइट हाउस ने कमला हैरिस को पूरी तरह से दरकिनार करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम के सदस्यों के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण वो व्हाइट हाउस में अपनी जगह पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हैरिस के संचार निदेशक एशले एटियेन की भी छुट्टी होने जा रही है।

हैरिस के सामने चुनौतियां

हैरिस के सामने चुनौतियां

कमला हैरिस के करीबियों की छुट्टी ऐसे वक्त में की गई है, जब कमला हैरिस पहले से ही दो बड़ी चुनौतियों का सामनाकर रही हैं। अल्पसंख्यकों के लिए मतदान और दक्षिणी सीमा पर माइग्रेशन संकट ने कमला हैरिस की मुसीबत को काफी बढ़ा रखा है। पिछले महीने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने रिपोर्ट दी थी कि, कमला हैरिस और जो बाइडेन के संबंध काफी खराब हो चुके हैं और पिछले कुछ महीनों में जहां राष्ट्रपति बाइडेन की रेटिंग में भारी गिरावट आई है, वहीं कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग और भी ज्यादा गिर गिर गई और व्हाइट हाउस में ऐसी अफवाह फैल रही है कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन कमला हैरिस को पिछले दरवाजे से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करते देश में नये उप-राष्ट्रपति की नियुक्ति कर सकते हैं।

राष्ट्रपति की रेस में शामिल होंगी हैरिस?

राष्ट्रपति की रेस में शामिल होंगी हैरिस?

बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि, 2024 में देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ही चुनाव लड़ेंगे या फिर कोई नया उम्मीदवार होगा? 2024 में बाइडेन की उम्र 80 साल की हो जाएगी और अगर वो फिर से चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाते हैं या फिर अगर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, तो ऐसी रिपोर्ट है कि, कमला हैरिस अपनी दावेदारी ठोक सकती हैं। लिहाजा ऐसी भी रिपोर्ट है कि, कमला हैरिस के 'पर' कतरने की कोशिश की जा रही है। बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी में चर्चा जोरों पर है कि, बाइडेन चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, वहीं अमेरिकी मीडिया में अभी राष्ट्रपति पद के अगले उम्मीदवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप का फिर से चुनावी मैदान में आना करीब करीब तय माना जा रहा है।

कमला हैरिस की राह में कांटे?

कमला हैरिस की राह में कांटे?

क्या कमला हैरिस अमेरिका के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बन पाएंगी? इस सवाल पर चर्चा अमेरिका में भी होने लगी है और रिपोर्ट है कि डेमोक्रेटिक पार्टी लगातार कमला हैरिस की रेटिंग और उनके चुनावी आंकड़ों पर नजर गड़ाए हुई है और आकलन किया जा रहा है कि क्या वो चुनौती देने के लिए पर्याप्त हो पाएंगी? इसके साथ ही अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की नींव रखना भी शुरू कर दिया है। लिहाजा, कमला हैरिस और उनके वफादारों के लिए उनका ये कार्यकाल 'करो या मरो' जैसा हो चुका है और एक साल से कम समय में उन्हें अपनी मजबूत स्थिति साबित करनी है। वहीं, कुछ हैरिस के कुछ सहयोगियों का ये भी मानना है कि, राष्ट्रपति से उन्होंने हमेशा वफादारी निभाई है और इसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+