एलन मस्क को Twitter के 2 पूर्व कर्मचारी देंगे टक्कर! बनाई Micro- Blogging Site, रखा ये नाम
नवंबर में DeVaris Brown और Alphonzo Phonz Terrell को ट्वीटर से हटा दिया गया था। दोनों ने मिलकर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नया विकल्प तैयार किया है।

Spill Micro-Blogging Site: ट्वीटर के लगभग 1000 कर्मचारी कंपनी से निकाले जाने के बाद अपने जीवन यापन के अलग- अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई जॉब सर्च कर रहा है तो कोई खुद का बिजनेस करने की। ऐसे में ट्वीटर (Twitter) के दो पूर्व कर्मचारी कंपनी से निकालने जाने बाद अब मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट (Micro-Blogging Site) को टक्कर देने की सोच रहे हैं। इन्हें कंपनी से नवंबर में निकाला गया था और अब ये खुद का एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Plateform) तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नया विकल्प
ट्विटर के दो पूर्व कर्मचारी ट्विटर को टक्कर देने के लिए वैसा ही एक वैकल्पिक ऐप बना रहे हैं। ट्वीटर के नए बॉस ने नवंबर में DeVaris Brown और Alphonzo Phonz Terrell को कंपनी से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने का कार्य शुरू कर दिया। जिसे स्पिल कहा जाएगा। ये माइक्रो- ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का एक विकल्प होगा।

ट्वीटर ने निकाले थे कई कर्मचारी
एलन मस्क ने ट्वीटर से करीब एक हजार से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने अपने कई नियमों में बदलाव किया है। ऐसे कई कर्मचारी हैं जो ट्वीटर काम करते हुए भी अन्य किसी विकल्प की तलाश में हैं। अल्फोंजो फोन्ज टेरेल और डेवारिस ब्राउन ऐसे ही ट्वीटर के कर्मचारी थे, जिन्हें पहले से ही पता हो गया था कंपनी की छंटनी में उनकी जॉब जा सकती है। ऐसे में उन्होंने ने विकल्प के लिए ट्वीटर में रहते ही सोचना शुरू कर दिया था।

नए एप का नाम 'स्पिल'
फिलहाल पहले से ही कई माइक्रो-ब्लॉगिंग एप मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन दावा किया जा रहा कि दो पूर्व ट्विटर कर्मचारियों द्वारा बनाया गया एप खास होगा। इसका नाम 'स्पिल' होगा। ट्वीटर के पूर्व कर्मचारियों DeVaris Brown और Alphonzo Phonz Terrell खुद ये एप बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द इसे मार्केट में लांच किया जाएगा।

जनवरी 2023 में होगा लॉन्च
स्पिल ऐप के संस्थापकों का कहना है कि अगले महीने इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। ऐप का उद्देश्य रीयल टाइम कम्युनिकेशन की सुविधा देना है। नए ऐप के जनवरी 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्पिल के संस्थापकों में से एक अल्फोंजो फोन्ज टेरेल और डेवारिस ब्राउन ट्विटर के सोशल और एडिटोरिल चीफ थे। जबकि ब्राउन ने ट्विटर में प्रोडक्ट मैनेजर लीड के रूप में काम किया था। पिछले महीने ट्वीटर ने जिन कर्मचारियों की छंटनी की उनमें अल्फोंजो और ब्राउन का भी नाम शामिल था।

सभी यूज कर सकेंगे 'स्पिल'
टेरेल ने ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे ट्विटर छोड़ने से पहले ही ब्लैक फीमेल क्रिएटर्स से बात कर रहे थे। जॉब छूटने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस करने की योजना बनाई और एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को क्रिएट करने का प्लान किया। टेलेन ने आगे कहा कि स्पिल सभी के लिए है। हम ऐसे कल्चर ड्राइवर्स की सर्विस देने वाले हैं जो एक नया ट्रेंट सेट करेगा।












Click it and Unblock the Notifications