स्पेन में भी भरे हैं बयानवीर! प्रधानमंत्री ने कहा, टाई नहीं पहनने से बचेगी बिजली, हँस रही है जनता

मैड्रिड, 31 जुलाईः स्‍पेन के पीएम पेद्रो सांचेज 1 अगस्‍त को देश में ऊर्जा की बचत करने वाले प्लान को मंजूरी देने वाले हैं। इस प्‍लान से पहले सांचेज ने एक ऐसी सलाह लोगों को दे दी है जिसका सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा राह है। स्पेन के पीएम सांचेज ने लोगों से अपील की है कि वे शर्ट पर टाई बांधना बंद कर दें।

बिजली बचाने के लिए ऐसे उपाय जरूरी

बिजली बचाने के लिए ऐसे उपाय जरूरी

पीएम ने जनता को अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह खुद भी टाई लगाना बंद कर चुके हैं। उन्होंने ऑफिस जाने वाले लोगों को सिर्फ शर्ट और पैंट पहनने की अपील की। उन्होंने टाई न पहनने के पीछे तर्क दिया कि इससे गर्मी कम लगेगी। पेद्रो सांचेज ने कहा कि पब्लिक और प्राइवेट सेक्‍टर दोनों ही जगहों पर बिजली बचाने के लिए लोगों को इस तरह के उपाय अपनाने चाहिए।

पेद्रो ने खुद का दिया उदाहरण

पेद्रो ने खुद का दिया उदाहरण

सांचेज ने कहा कि जैसा कि आप देख रहे हैं, मैंने टाई नहीं पहनी है और मैं चाहता हूं कि मेरे मंत्री, सार्वजनिक अधिकारी और निजी क्षेत्र के कार्यकर्ता भी ऐसा ही करें। यह बात उन्‍होंने एक स्‍पीच के दौरान कही। इस दौरान व एक ब्‍लू सूट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे थे। उन्‍होंने अपने स्‍टाफ से कहा है कि बिना टाइ के काम करें और बाकी ऑफिसेज से भी स्‍टाफ वर्कर्स को टाइ न पहनने के लिए कहा है। सांचेज की मानें तो ऐसा करने से वो बिजली बचाने में कुछ योगदान कर सकेंगे।

एयरकंडीशनर का उपयोग कम होगा

एयरकंडीशनर का उपयोग कम होगा

शुक्रवार को मैड्रिड में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और सेविले में 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सोमवार को एक "तत्काल" ऊर्जा-बचत डिक्री अपनाएगी। टाई नहीं पहनने से लोग ठंडे रहेंगे और इसलिए ऊर्जा की लागत कम होगी, क्योंकि एयर कंडीशनर का उपयोग बेहद कम हो जाएगा।

बिजली संकट का सामना कर रहा यूरोप

बिजली संकट का सामना कर रहा यूरोप

सांचेज जो प्‍लान लाने वाले हैं, उसका मकसद देश में बिजली बचाने पर जोर देना है। स्‍पेन के अलावा यूरोप के कई और देश भी इस वक्त बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। स्पेन में पर्यावरण मंत्रालय ने पहले ही एयर कंडीशनर्स का तापमान 27 डिग्री पर रखने को कहा है ताकि बिजली की बचत हो सके। स्‍पेन में पिछले कुछ माह में बिजली की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। बिजली का ये संकट यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग की वजह से और गहराया है।

स्पेन में गर्मी के कारण 500 से अधिक लोगों की मौत

स्पेन में गर्मी के कारण 500 से अधिक लोगों की मौत

हाल की गर्मी की लहर के कारण पिछले दो हफ्तों में स्पेन में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप का अधिकांश भाग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहा है, कई देशों ने ऊर्जा बचाने और रूसी गैस पर निर्भरता को कम करने के उपायों को अपनाया है।

बाकी यूरोपीय देशों में भी उठाए जा रहे कदम

बाकी यूरोपीय देशों में भी उठाए जा रहे कदम

हाल ही में ब्रिटेन में राजनेताओं से कहा गया था कि वे हाउस ऑफ कॉमन्स में रहते हुए अपने सूट जैकेट को छोड़ सकते हैं। फ्रांस में, दुकानों को एयर कंडीशनिंग का उपयोग करते समय दरवाजे बंद करने और ऊर्जा की बर्बादी को कम करने के लिए नियॉन लाइटिंग को सीमित करने का आदेश दिया गया है। हनोवर के जर्मन शहर ने घोषणा की कि वह केवल सार्वजनिक पूल और खेल केंद्रों में कोल्ड शावर की पेशकश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+