Coronavirus: स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी कोरोना वायरस की चपेट में

Coronavirus: स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी कोरोना वायरस की चपेट में

नई दिल्ली। दुनियाभर के कई देश खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कोरोना वायरस के चपेट में आने से दुनियाभर में पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी चपेट में आने वालों में आम से लेकर खास तक शामिल है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस कोरोना वायरस के चपेट में आने से बच नहीं पाई हैं। खिलाड़ियों, एक्टर-एक्ट्रेस, राजनीतिज्ञ इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री, कनाडा के पीएम की पत्नी सोफी के बाद अब स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

 Span Prime Minister Pedro Sanchezs Wife Begona Gomez has tested positive for Coronavirus.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। उनके टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। स्पेन की सरकार की ओऱ से जारी बयान के मुताबिक बेगोना की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज मेड्रिड स्थित प्रधानमंत्री आवास के ही अल्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की पत्नी के साथ-साथ उनके कैबिनेट के दो मंत्री भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

गौरतलब है कि स्पेन में कोरोना वायरस के चलते अब तक 196 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन सरकार ने कोरोना वायरस के कारण स्पेन में 2 हफ्तों के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अब तक स्पेस में कोरोना वायरस के 6391 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 517 लोगों ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+