SpaceX ने अंतरिक्ष में पर्यटन का रास्ता खोला, 4 नागरिक सफलतापूर्वक धरती के चक्कर लगाकर वापस लौटे

फ्लोरिडा, 19 सितंबर। स्पेसएक्स का मिशन इंस्पिरेशन-4 पूरी तरह से सफल साबित हुआ है। इस मिशन के तहत पहली बार चार आम नागरिकों को स्पेस में भेजा गया था जोकि पूरी तरह से सफल रहा। इस मिशन के तहत स्पेसएक्स के ड्रैगन एयरक्राफ्ट ने तीन दिन तक धरती का चक्कर लगाया, जिसके बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौट आया। अंतरिक्ष यान में कुल चार आम नागरिक थे जो शौकिया तौर पर अंतरिक्ष में गए थे। इन लोगों ने तीन दिन तक धरती की परिक्रमा की और वापस धरती पर सुरक्षित लौट आए।

spacex

भारतीय समय के अनुसार रविवार की सुबह ये सभी चार लोग अंतरिक्ष की परिक्रमा लगाने के बाद धरती पर वापस आए। स्पेसएक्स के कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर स्थित अटलांटिक महासागर में सुबह तकरीबन 4.37 बजे सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने आप में यह इतिहास है। पहली बार आम नागरिकों ने अंतरिक्ष में तीन दिन बिताया है। इसके साथ ही अंतरिक्ष का रास्ता पर्यटकों के लिए खुल गया। खुद स्पेसएक्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से इस लैंडिंग का वीडियो क्लिप शेयर किया गया है।स्पेसएक्स की ओर से यह पहला मिशन था जिसमे आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा गया। अहम बात यह है कि इस मिशन में सभी क्रू के सदस्य आम नागरिक थे। क्रू में कुल चार लोग शामिल थे और ये सभी लोग तीन दिनों के लिए अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे। आज सुबह ये सभी लोग सुरक्षित धरती पर लौटे और उन्होंने अटलांटिक सागर में क्रैश लैंडिंग की। स्पेसएक्स के मिशन इंस्पिरेशन-4 को 16 सितंबर को भेजा गया था। इन सभी चार यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल मे भेजा गया था।

इंस्पिरेशन-4 को फ्लोरिड से रवाना किया गया था और तीन दिन के बाद यह धरती का चक्कर लगाकर अटलांटिक सागर में लैंड किया। लैंड करने के तकरीबन एक घंटे के बाद ये सभी नागरिक कैप्सूल से मुस्कुराते हुए बाहर निकले। इन सभी चार यात्रियों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 3 दिन गुजारे थे। जिन चार यात्रियों को अंतरिक्ष के मिशन पर भेजा गया था उसमे जेयर्ड आईजैकमैन, हेइली एक्रेनेऑक्स, क्रिस सेम्ब्रोस्की, सियान प्रॉक्टर शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+