Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पायलट ने विमान के टॉयलेट में छिपाया था कैमरा, कॉकपिट में गई अटेंडेंट तो देखा हो रही थी LIVE स्‍ट्रीमिंग

नई दिल्‍ली। साउथ वेस्‍ट एयरलाइंस के दो पायलटों की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। विमान के एक साथी परिचारक द्वारा दायर किए गए मुकदमे के अनुसार साउथ-वेस्ट एयरलाइंस के दो पायलटों ने कथिततौर पर विमान के शौचालय में एक कैमरा छिपा दिया और एक उड़ान के दौरान कॉकपिट के विंडशील्ड पर लगे iPad पर वीडियो को लाइव-स्ट्रीम किया। पिछले साल एरिजोना स्टेट कोर्ट में दायर मुकदमे को हाल ही में संघीय अदालत में स्थानांतरित किया गया है। इसके अनुसार, पायलटों ने पिट्सबर्ग से फीनिक्स के लिए फरवरी 2017 की उड़ान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

कॉकपिट में गई फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा वीडियो

कॉकपिट में गई फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा वीडियो

साउथ वेस्ट ने रविवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन विमान की टॉयलेट में कैमरे नहीं लगाती है और कहा कि 2017 की घटना मजाक की गलत कोशिश थी। मुकदमे के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट रेनी स्टीनकर ने आरोप लगाया कि उसने प्लेन के फॉरवर्ड लैवरेट से iPad में दिखाए जा रहे एक वीडियो को उस वक्त देखा जब वह फ्लाइट 1088 की कॉकपिट में गई। कैप्टन टेरी ग्राहम ने उसे कॉकपिट में आने के लिए कहा था, ताकि वह शौचालय जा सके। एयरलाइंस के प्रोटोकॉल के तहत हर समय कॉकपिट में एक दूसरे व्यक्ति की आवश्यकता होती है।

घटना मजाक की गलत कोशिश

पायलट ने स्‍वीकारी गलती

पायलट ने स्‍वीकारी गलती

मुकदमे के अनुसार, रैनी और यात्रियों जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, उन्होंने फॉरवर्ड लैवेटरी का इस्तेमाल किया था। शिकायत में कहा गया है कि दोनों पायलट साउथ-वेस्ट के लिए उड़ान भरते रहे। यह मुकदमा रेनी और उनके पति डेविड की ओर से अक्टूबर 2018 में एरिजोना राज्य की एक अदालत में दायर किया गया था। अगस्त के अंत में इसे फीनिक्स में संघीय अदालत में भेज दिया गया। रेनी और डेविड फीनिक्स क्षेत्र में रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+