दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध सिंगर की भी हैलोवीन हादसे में हुई मौत, जानिए कौन थे Lee Ji-han?

ये हादसा दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन जिले में हुआ था, जब हैलोवीन कार्यक्रम के दौरान महज 4 मीटर चौड़ी एक संकरी गली में हजारों लोगों की भीड़ घुसने की कोशिश कर रही थी।

South Korea Halloween: दक्षिण कोरिया में शनिवार रात हैलोवीन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 से ज्यादा हो गई है। शनिवार को सियोल के इटावन जिले में मची इस भगदड़ को लेकर आई अपडेट रिपोर्ट में दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध गायक Lee Ji-han की मौत की भी पुष्टि की गई है। ली जी हान की मौत की पुष्टि उनक एजेंसी 935 एंटरटेनमेंट ने की है। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर ली जी हान भी हैलौवीन हादसे के दौरान वहीं मौजूद थे और हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

Lee Ji-han

Lee Ji-han की मौत की पुष्टि

दक्षिण कोरियाई समाचार आउटलेट्स डेडलाइन ने सिंगर की एजेंसी 935 एंटरटेनमेंट के हवाले से कहा कि, "हमें आज इस तरह की खबर देते हुए दुख हो रहा है, लेकिन ली जी-हान का इटावन में मची भगदड़ में निधन हो गया है।" कोरियाई मनोरंजन उद्योग में जी-हान एक उभरते हुए सितारे थे, जिन्होंने महज 24 साल की उम्र में ही काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। उन्होंने कोरियाई सिंगिंग प्रतियोगिता प्रोड्यूस 101 के दूसरे सीजन में भाग लिया था। वहीं, काफी कम उम्र में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया था और साल 2019 में वो कोरियाई नाटक 'टुडे वाज़ अदर नम्युन डे' में दिखाई दिए थे। हालांकि, अब उनकी मौत हो गई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के मुताबिक, हैलोवीन हादसे में कम से कम 154 लोगों की मौत हुई है।

South korea

कैसे हुआ हैलोवीन हादसा?

आपको बता दें कि, ये हादसा दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन जिले में हुआ था, जब हैलोवीन कार्यक्रम के दौरान महज 4 मीटर चौड़ी एक संकरी गली में हजारों लोगों की भीड़ घुसने की कोशिश कर रही थी और इस दौरान भगदड़ मच गई। वही, अपडेट रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि अधिकारियों की लापरवाही से ये हादसा हुआ था और अगर अधिकारी मुस्तैद रहते तो इसे रोका जा सकता था। दक्षिण कोरिया में हादसे की सबसे प्रमुख वजह थी, भीड़ का एक संकरी गली में फंस जाना। कहा जा रहा है, कि भीड़ महज 4 मीटर की एक संकरी गली में फंस गई थी और हजारों लोगों ने एक ही बार में गली से निकलने की कोशिश की, जबकि भीड़ के पीछे एक लाख से ज्यादा लोग पीछे से धक्का दे रहे थे।

Halloween

हैलोवीन त्यौहार क्या होता है?

आपको बता दें कि, हैलोवीन एक त्योहार है, जो हर साल 30-31 अक्टूबर की रात मनाया जाता है और ये त्योहार मुख्य तौर पर सेल्टिक लोगों का त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग भूत जैसे अलग अलग ड्रेस पहनते हैं और उसी तरह के पोशाक में इकट्ठे होते हैं। दुनिया में ये त्योहार मुख्य तौर पर आयरलैंड, अमेरिका, कनाडा, प्युर्तोरिको, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है। हालांकि, अब पश्चिमी दे्शों की देखादेखी कई और देशों में भी हैलोवीन त्योहार मनाया जाने लगा है, जैसे दक्षिण कोरिया। ये त्योहार दक्षिण कोरिया का मूल त्योहार नहीं है, लेकिन ये दक्षिण कोरिया पर पश्चिमी देशों के प्रभाव को दिखाता है। ये त्योहार मुख्य तौर पर 16वीं सदी से मनाया जाता है और इस त्योहार का मुख्य मकसद होता है, अपनी आत्मा को पवित्र करना। पश्चिमी देशों के प्राचीन लोगों का विश्वास था, कि हैलोवीन की रात को भूत और इंसानों के बीच संपर्क होता है, इसीलिए इस दिन भूत जैसे पोशाक लोग पहनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+