साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज को हुआ एक-दूसरे से प्यार, रचा ली शादी

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की या जब युवराज ने हेजल से शादी की तो इन खबरों से खूब सूर्खियां बंटोरी थी। क्रिकेटर्स हाई प्रोफाइल लाइफ जीते हैं, इसलिए उनसे जुड़ी हर बात खास बन जाती है। इन दिनों दो और क्रिकेटर्स की शादी की चर्चा हो रही है। दोनों क्रिकेटर्स को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को टीम के तेज गेंदबाद से प्यार हो गया। दोनों ने अब शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 South Africa womens cricket captain tie the knot with team fast bowler

साउथ अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वेन निकर्क ने अपनी टीम की तेज गेंदबाद मारिजाने कैप से शादी कर ली है। दोनों ने शनिवार को एक दूसरे से शादी की। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी था। दोनों के करीबी दोस्तों ,परिवार के लोग और साथी खिलाड़ी ही शादी में शामिल हुए। शादी की तस्वीर मारिजाने कैप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की।

💍

A post shared by Marizanne Kapp (@kappie777) on


दोनों के क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो टीम की कप्तान वेन निकर्क वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। वेन ने अब तक 95 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 125 विकेट लिए हैं। जबकि उन्होंने 1,770 रन भी बनाए हैं। जबकि मारिजाने कैप ने भी अब तक 99 वनडे विकेट लिए हैं और उन्होंने 1,618 रन बनाए हैं। दोनों ने अब तक 82 वनडे और 56 T20 मैच साथ में खेलें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+