Jacob Zuma: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैकब जुमा के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी एएनसी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन जब सत्तारूढ़ दल ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया तो उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि जुमा की जगह सिरिल रामफोसा को कमान सौंपी जा सकती है।

दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इससे पहले कहा था कि जुमा से उन्होंने राष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा की है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका की संसद ने सत्तारूढ़ दल का वार्षिक संबोधन यह कहकर रद्द कर स्थगित कर दिया था कि पार्टी ने भी अभी तक यह तय नहीं किया है कि संबोधन कौन करेगा। जुमा पर पद छोड़ने के लिए विपक्षी दल लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन सिरिल का दावा था कि वह इस विवाद को सुलझा लेंगे और जल्द ही देश के नागरिकों के हित में कोई फैसला लेंगे।
आपको बता दें कि गत वर्ष साउथ अफ्रीका के संवैधानिक कोर्ट ने पब्लिक फ्रॉड के आरोप में दोषी पाते हुए जूमा को सार्वजनिक निधियों में लाखों डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था जो कि अपने निजी घर के पुनर्निर्माण पर खर्च किए गए थे। जैकब जुमा पर इसके अलावा फ्रॉड के 783 आरोप, मनी लॉन्ड्रिंग, 1990 में आर्म्स डील जैसे केस चल रहे हैं। हालांकि, जैकब जुमा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications