पॉपस्टार रिहाना ने दर्ज कराई Snapchat के ऐड पर आपत्ति, कंपनी को हुआ 52 अरब करोड़ का नुकसान
अभी कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट को एक सेलेब्रिटी के ट्वीट से करोड़ों का नुकसान हुआ था और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। पॉपस्टार रिहाना ने स्नैपचैट को एक ऐड को लेकर लताड़ लगाई है जिससे कंपनी को एक बार फिर करोड़ों का नुकसान हुआ है।

वॉशिंग्टन। अभी कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट को एक सेलेब्रिटी के ट्वीट से करोड़ों का नुकसान हुआ था और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। पॉपस्टार रिहाना ने स्नैपचैट को एक ऐड को लेकर लताड़ लगाई है जिससे कंपनी को एक बार फिर करोड़ों का नुकसान हुआ है। रिहाना ने स्नैपचैट पर चल रहे एक एड पर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद स्नैपचैट की पेरेंट कंपनी स्नैप आईएनसी के शेयर 5 प्रतिशत तक नीचे गिर गए। इससे पहले सोशल मीडिया स्टार और बिजनेसवुमेन काइली जेनर के एक ट्वीट के कारण स्नैपचैट को करोड़ों गंवाने पड़ गए थे।

'रिहाना को थप्पड़ या क्रिस ब्राउन को घूंसा?'
पॉपस्टार रिहाना ने स्नैपचैट पर अपना गुस्सा निकाला है। रिहाना का कहना है कि स्नैपचैट पर चल रहा एक ऐड घरेलु हिंसा के पीड़ितों का मजाक बनाता है। इस ऐड में रिहाना और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन को लेकर एक क्विज चल रहा है। 'Would You Rather' गेम में यूजर्स से पूछा जा रहा है कि वो रिहाना को थप्पड़ मारना चाहेंगे या क्रिस ब्राउन को घूंसा? रिहाना ने स्नैपचैट पर आरोप लगया है कि इस ऐड के जरिये वो घरेलु हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

2009 में रिहाना के साथ क्रिस ब्राउन ने की थी मारपीट
आपको बता दें कि साल 2009 में रिहाना के तब ब्वॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन ने उनके साथ मारपीट की थी। क्रिस ने रिहाना को बुरी तरह मारा था, गला दबाया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। क्रिस रिहाना के साथ इतनी बेरहमी से पेश आए थे कि उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। इस मामले में क्रिस ने कोर्ट के सामने अपने सभी जुर्म कबूल भी लिए थे। स्नैपचैट पर इस संदर्भ में दिखाए गए ऐड को लेकर रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा।

स्नैपचैट पर फूटा रिहाना का गुस्सा
स्टोरी शेयर करते हुए रिहाना ने लिखा, 'अब स्नैपचैट तुम्हें मालूम है कि तुम मेरे फेवरेट ऐप नहीं हो, लेकिन मैं ये समझने की कोशिश कर रही हूं कि इन सबका आखिर मतलब क्या है? तुमने ऐसी चीज बनाने के लिए पैसे खर्च किए जो घरेलु हिंसा के पीड़ितों का मजाक बनाता है। ये मेरी निजी भावनाओं के बारे में नहीं है क्योंकि मेरे पास इतनी भावनाएं नहीं हैं, लेकिन ये उन बच्चों, औरतों और आदमियों का अपमान हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हुए हैं। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।'

कंपनी को हुआ 52 अरब 7 करोड़ रुपये का नुकसान
रिहाना के स्नैपचैट के खिलाफ बोलने के बाद सोशल मीडिया पर ये बहस तेज हो गई। रिहाना के इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ और ट्विटर पर 8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन भी रिहाना के समर्थन में उतरीं और इसे शर्मनाक एवं दुखद बताया। रिहाना का गुस्सा स्नैपचैट को काफी महंगा पड़ा औपर कंपनी को अरबों का नुकसान हुआ। स्नैपचैट की पेरेंट कंपनी स्नैप आईएनसी को इस कारण 52 अरब 7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद अपनी भूल को सुधारते हुए कंपनी ने रिहाना से माफी मांगी।

स्नैपचैट ने मांगी रिहाना से माफी
स्नैपचैट ने रिहाना से माफी मांगी और एक इंटरव्यू में कहा कि ये ऐप गलती से रिव्यू के बाद अप्रूव किया गया था। ये ऐप कंपनी की गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है और जानकारी मिलते ही इसे हटा दिया गया। कंपनी ने कहा कि ये दुखद है। इससे पहले स्नैपचैट को सोशल मीडिया स्टार काइली जेनर का एक ट्वीट महंगा पड़ गया था। काइली ने एक ट्वीट कर कहा था कि क्या अब और कोई भी स्नैपचैट नहीं खोलता या केवल मैं ही ऐसी हूं? इसके बाद कंपनी के शेयर काफी नीचे गिर गए थे।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र ने जारी की दुनिया के खुशहाल देशों की सूची, पाकिस्तान से फिर पिछड़ा भारत
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications