अमेरिका का दावा- ओसाम बिन लादेन के बेटे हमजा की मौत
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के मारे गए प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत हो गई है। इसकी जानकारी अमेरिकी खुफिया ने दी है। तीन अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने खुफिया जानकारी प्राप्त हुई है कि अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन का पुत्र और संभावित उत्तराधिकारी हमजा मर गया है।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबित, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अमेरिका ने उसकी मौत की पुष्टि की है। यहीं नहीं इन अधिकारियों ने इस बात को भी स्पष्ट नहीं किया है कि, हमजा की कब और कहां मौत हुई है और ना ही ये बताया कि, उसकी मौत में अमेरिका का कोई रोल है या नहीं। 2018 में अल कायदा की मीडिया शाखा द्वारा जारी किए गए अपने अंतिम सार्वजनिक बयान में, हमजा ने सऊदी अरब को धमकी दी थी और अरब प्रायद्वीप के लोगों को विद्रोह करने के लिए कहा था।
अंतर्राष्ट्रीय निकाय के अनुसार, हमजा बिन लादेन को 11 सितंबर के हमलों के पीछे एक प्रमुख भूमिका दी गई थी। अमेरिका ने हमजा के उपर 1 मिलियन डॉलर ईनाम रखा हुआ है। साल 2017 में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन को 'वैश्विक आतंकी' घोषित किया था। बता दें कि, कि 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद हमजा ने अलकायदा की गद्दी संभाल ली थी।












Click it and Unblock the Notifications